वर्चस्व की लड़ाई में दो गुटों में चली गोलियां
संसू, अमदाबाद (कटिहार) : अमदाबाद प्रखंड की सीमा से सटे जंजाली टोला में वर्चस्व की लड़ाई में
By JagranEdited By: Published: Tue, 06 Nov 2018 01:31 AM (IST)Updated: Tue, 06 Nov 2018 01:31 AM (IST)
संसू, अमदाबाद (कटिहार) : अमदाबाद प्रखंड की सीमा से सटे जंजाली टोला में वर्चस्व की लड़ाई में दो गुटों में कई राउंड गोली चलने की सूचना है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक दोपहर करीब दो बजे वर्चस्व की लड़ाई में दो गुटों के बीच गोलीबारी की घटना हुई। गोलीबारी में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। थानाध्यक्ष संजय दास ने बताया कि गोली चलने की घटना की सूचना है। जंजाली टोला थाना क्षेत्र से बाहर होने के कारण विशेष जानकारी नहीं है। बताते चलें कि काला सोना के नाम से जाना जाने वाला दियारा के कलाई फसल पर अपराधी गिरोहों की नजर है। सोमवार को हुई घटना पश्चिम बंगाल के जंजाली टोला की है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें