Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Giriraj Singh: 'अब हम वास्तविक मुसलमानों के लिए...', कटिहार में गिरिराज सिंह ने भरी हुंकार, लगाया नया नारा

    Updated: Sat, 19 Oct 2024 04:38 PM (IST)

    Bihar Politics केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कटिहार में एक सभा को संबोधित किया जहां उन्होंने जात-पात को हटाने और हिंदुओं को एकजुट करने का आह्वान किय ...और पढ़ें

    Hero Image
    कटिहार में गरजते हुए गिरिराज सिंह (जागरण)

    जागरण संवाददाता, कटिहार। Bihar Political News Today: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह आज कटिहार पहुंचे। यहां, उन्होंने राजेंद्र स्टेडियम में सभा को संबोधित करते हुए 'जात-पात की करो विदाई हिंदू -हिंदू भाई-भाई' का नारा दिया।

    उन्होंने कहा कि जब सभी हिंदू एकजुट होंगे। तभी हम लोग सुरक्षित हो सकेंगे। उन्होंने कहा कि जहां हम लोगों की संख्या कम हुई है, वहां से हम लोगों का नामोनिशान मिट गया है। सीमांचल क्षेत्र भी कश्मीर जैसा बनते जा रहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वास्तविक मुसलमानों को हक दिलाना हमारा काम: गिरिराज सिंह

    उन्होंने कहा कि हिंदू स्वाभिमान यात्रा राजनीतिक यात्रा नहीं यह हिंदुओं को एकजुट करने की यात्रा है। इस यात्रा के माध्यम से सीमांचल क्षेत्र में हो रहे अवैध घुसपैठियों पर लगाम लगाने सहित वास्तविक मुसलमान को हक दिलाना है।

    गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी पर साधा निशाना

    उन्होंने राहुल गांधी पर वोट बैंक की राजनीति करने का आरोप लगाया हैं। उन्होंने कहा कि फिलीस्तीन हमले में राहुल गांधी ट्वीट कर रहे हैं जबकि देश में हो रहे हिंदुओं पर अत्याचार पर चुप्पी साधे हुए हैं।

    अवैध घुसपैठ मुसलमान का छीन रहे हैं हक

    सभा को संबोधित करते हुए मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि बांग्लादेश से आए अवैध घुसपैठ भारत के मुसलमान का हक छीन रहे हैं। इस दिशा में सुप्रीम कोर्ट का दिया निर्देश सराहनीय है। उन्होंने कहा कि हम वोट मांगने नहीं हम संगठित होने के उद्देश्य से आए हैं। उन्होंने विपक्षी पार्टी के सभी हिंदुओं को भी एकजुट होने की अपील की है।

    बांग्लादेश में परिवर्तित हो रहा है कटिहार 

    गिरिराज सिंह ने कहा कि दिनों दिन कटिहार व सीमांचल क्षेत्र बांग्लादेश में परिवर्तित होते जा रहा है। इस क्षेत्र में बांग्लादेशी घुसपैठ की वजह से इनकी संख्या बढ़ती जा रही है। वहीं राजनेता राजनीतिक लाभ के लिए उन्हें स्थानीय आवास प्रमाण पत्र भी मिल जा रहा है।

    उन्होंने कहा कि पूरे भारतवर्ष में एक दशक पूर्व तीन हजार मस्जिदें थी। वर्तमान में 20 लाख की संख्या में मस्जिद का निर्माण हुआ है। उन्होंने कहा कि देश के 400 जिलों में 16 जिलों में अवैध घुसपैठियों की वजह से मुसलमान की संख्या हिंदुओं से अधिक हो गई है।

    कौन हैं गिरिराज सिंह?

    बता दें कि गिरिराज सिंह केंद्र में मंत्री हैं, साथ ही बेगूसराय से भाजपा के सांसद हैं। गिरिराज सिंह अक्सर अपने विवादित बयानों से पूरे देश में चर्चा में बने रहते हैं।

    Ara News: आरा के सरकारी स्कूल में पिस्टल लेकर पहुंचे 7वीं के छात्र; किया ऐसा काम कि मचा हड़कंप

    Hajipur News: हाजीपुर में पुलिस को बनाया बंधक, युवक की मौत के बाद मचा बवाल; इलाके में हड़कंप