Move to Jagran APP

दो सौ रुपए खर्च कर यहां से पहुंचते हैं प्रखंड मुख्यालय

कटिहार। प्रखंड के एक गांव के लोगों को अब भी प्रखंड मुख्यालय आने-जाने में दो सौ रुपए व्यय कर

By JagranEdited By: Published: Sun, 27 Sep 2020 04:39 PM (IST)Updated: Sun, 27 Sep 2020 04:39 PM (IST)
दो सौ रुपए खर्च कर यहां से पहुंचते हैं प्रखंड मुख्यालय

कटिहार। प्रखंड के एक गांव के लोगों को अब भी प्रखंड मुख्यालय आने-जाने में दो सौ रुपए व्यय करना पड़ता है। आजादी के सात दशक बाद भी लोगों को इस समस्या से निजात नहीं मिल सकी है। दरअसल चौकिया पहाड़पुर पंचायत का आधा हिस्सा गंगा नदी के इस पार तो आधा हिस्सा गंगा नदी के उस पार अवस्थित है। गंगा नदी के उस पार अवस्थित इलाका गदाई दियारा के नाम से जाना जाता है। यहां की आबादी करीब आठ हजार के आसपास है। गंगा नदी पार होने के कारण यहां की बड़ी आबादी को अमदाबाद प्रखंड मुख्यालय आने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ती है। नियमित रूप से नौका का नहीं चलने से भी यहां के लोगों को काफी कठिनाई होती है। प्राथमिक उपचार से लेकर बैंक व सरकारी कार्यालय के कार्य से गदाई दियारा के लोगों को प्रखंड मुख्यालय में आना पड़ता है। यहां के लोगों को प्रखंड मुख्यालय आने-जाने में दो सौ रुपए खर्च हो जाते हैं।

loksabha election banner

क्या कहते हैं ग्रामीण :

ग्रामीण नंदकिशोर चौधरी, शंकर चौधरी, नंद लाल चौधरी, चंदन सिंह, कुंदन सिंह सहित कई लोगों ने बताया कि नियमित रूप से नौका नहीं चलने के कारण उनलोगों को अमदाबाद प्रखंड मुख्यालय पहुंचने में काफी कठिनाई होती है। गंगा नदी की चौड़ाई तीन से चार किमी है। अमदाबाद प्रखंड मुख्यालय आने के लिए गंगा नदी को आर पार करने के लिए वे लोग नाव किराया पर लेते हैं। ऐसे में प्रति व्यक्ति को दो सौ रुपये आने-जाने का देना पड़ता है।

बता दें कि प्रखंड का यह इलाका झारखंड की सीमा से भी सटा हुआ है। यहां के लोग दैनिक उपभोग की वस्तुओं के लिए तो झारखंड के बाजारों पर निर्भर हैं लेकिन विभिन्न सरकारी कार्यालयों के काम हेतु एवं अन्य कई तरह के कार्यों को लेकर प्रखंड मुख्यालय आना-जाना पड़ता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.