Move to Jagran APP

बाढ़ पीड़ितों के मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि, मिली राहत

कटिहार। बरारी प्रखंड के बाढ़ पीड़ित क्षेत्र के लोगों की सुधि अब तक प्रशासन द्वारा नहीं ली

By JagranEdited By: Published: Sat, 15 Sep 2018 08:59 PM (IST)Updated: Sat, 15 Sep 2018 08:59 PM (IST)
बाढ़ पीड़ितों के मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि, मिली राहत
बाढ़ पीड़ितों के मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि, मिली राहत

कटिहार। बरारी प्रखंड के बाढ़ पीड़ित क्षेत्र के लोगों की सुधि अब तक प्रशासन द्वारा नहीं ली गई है। बाढ़ पीड़ित के बीच किसी भी प्रकार का राहत साम्रगी का वितरण नहीं हो पाया है। ऐसे में स्थानीय प्रतिनिधि व सियासी पार्टियां मदद को आगे आ रही है। बरारी प्रमुख माला कुमारी व उप प्रमुख राजीव भारती द्वारा चूड़ा मूढ़ी पीड़ितों के बीच वितरित किया गया। इधर मुखिया ब्रम्हानंद साह, सरपंच इरसाद, समिति ममता देवी, ग्रामीण चन्दशेखर चौधरी व बबलू ¨सह द्वारा शिविर लगा पका-पकाया भोजन पीड़ितों को दिया जा रहा है। वहीं पेयजल के लिए एमएलसी अशोक अग्रवाल द्वारा चापाकल लगाया गया है। इधर जन अधिकार पार्टी द्वारा 300 परिवार के बीच सूखा खाद्य साम्रगी का वितरण किया गया है। जिलाध्यक्ष सुनील कुमार यादव, महासचिव नैय्यर मसूद खान, मनीष, प्रखंड अध्यक्ष अनिल यादव, मुरारी, दिलीप आदि द्वारा यह वितरण किया गया। जिलाध्यक्ष श्री यादव ने कहा कि प्रशासन बाढ़ पीड़ितों के प्रति कतई संवेदनशील नहीं है। उन्होंने कहा कि पीड़ितों की इस समस्या से पार्टी के संरक्षक सह सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव को अवगत कराया जाएगा।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.