सीओ ने लिया बाढ़ पीड़ितों का हाल
कटिहार। मनसाही अंचल अंतर्गत साहेबनगर पंचायत के साहेबनगर गांव में बाढ़ का पानी प्रवेश कर
कटिहार। मनसाही अंचल अंतर्गत साहेबनगर पंचायत के साहेबनगर गांव में बाढ़ का पानी प्रवेश करने से लगभग तीन सौ परिवार प्रभावित हैं। लोगों के घरों में पानी प्रवेश कर जाने से स्थिति विकट हो गई है। लोग सूखा भोजन खाकर जीवन व्यतीत कर रहे हैं। इस स्थिति की सूचना पर अंचलाधिकारी शशि कुमार और सीआई महफूज आलम ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। फिलहाल वहां आवागमन के लिए नाव की व्यवस्था की गई है। पंचायत के उपमुखिया अब्दुल मन्ना, पसंस कन्हैया पासवान व पूर्व सरपंच सिकंदर अली ने कहा कि पिछले पांच सितंबर से ही गांव में बाढ़ का पानी प्रवेश कर रहा था। बार-बार सूचना के बाद लगभग दस दिनों बाद प्रशासनिक अधिकारी उनकी सुधि लेने पहुंचे हैं। प्रभावित लोगों ने जिला प्रशासन से जल्द से जल्द राहत मुहैया कराने की मांग की है।