Move to Jagran APP

महानंदा तटबंध के लिए भूमि सत्यापन का चल रहा कार्य

कटिहार। बारसोई अनुमंडल पदाधिकारी ने कदवा के शिवगंज में टूटे महानंदा तटबंध का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने प्रखंड मुख्यालय पहुंच कर पदाधिकारियों के साथ बैठक की।

By JagranEdited By: Published: Fri, 17 Sep 2021 12:12 AM (IST)Updated: Fri, 17 Sep 2021 12:12 AM (IST)
महानंदा तटबंध के लिए भूमि सत्यापन का चल रहा कार्य

कटिहार। बारसोई अनुमंडल पदाधिकारी ने कदवा के शिवगंज में टूटे महानंदा तटबंध का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने प्रखंड मुख्यालय पहुंच कर पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने कई निर्देश भी दिए। गुरुवार को बारसोई के नव पदस्थापित अनुमंडलाधिकारी राजेश्वरी पांडे पहली बार कदवा पहुंचे थे। सबसे पहले उन्होंने महानंदा के टूटे तटबंध शिवगंज का निरीक्षण कर वस्तु स्थिति से अवगत हुए। बाद में प्रखंड मुख्यालय में बीडीओ एवं सीओ से विभिन्न जानकारी लेकर कई निर्देश दिए। बताया कि कुरसैल से कुट्टी तक प्रस्तावित महानंदा तटबंध हेतू भूमि सत्यापन का कार्य किया जा रहा है। यहां पर कटिहार एवं सालमारी डिवीजन मिला कर कुल 20 मौजा में भूमि सत्यापित करना है। उन्होंने बताया कि सत्यापन का कार्य लगभग पूरा हो गया है। वहीं उन्होंने पंचायत चुनाव से संबंधित कार्यों की समीक्षा करते हुए। पदाधिकारी को कई निर्देश भी दिया। उन्होंने कहा कि चुनाव से संबंधित कार्य द्रुत गति से किया जाय। साथ हीं उन्होंने प्रखंड के नव निर्मित तीन मंजिला भवन में लिफ्ट एवं सोलर सिस्टम के कार्य नहीं करने की शिकायत पर बीडीओ को इससे संबंधित प्रतिवेदन देने को कहा। उन्होंने सभी कर्मी एवं पदाधिकारी से समयबद्ध तरीके से पारदर्शिता पूर्ण कार्य करने की बात कही। कहा कि जनता के विभिन्न कार्यों का तेजी से निपटारा किया जाए। बेवजह किसी को परेशान नहीं होना पड़े। उन्होंने अंचल में जमीन से संबंधित कार्यों को शीघ्र निबटारा करने की बात कही। साथ हीं उन्होंने प्रखंड में स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने की बात कही। इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी जुल्फेकार आदिल, अंचलाधिकारी रविशंकर सिन्हा, प्रधान सहायक मु एहरार सहित कई लोग मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.