गुहाल में लगी आग से दो घर जले
कटिहार। प्रखंड क्षेत्र के सागरथ पंचायत अंतर्गत नयाटोला गांव में गुहाल में आग लगने के कारण
By JagranEdited By: Published: Fri, 21 Sep 2018 01:34 AM (IST)Updated: Fri, 21 Sep 2018 01:34 AM (IST)
कटिहार। प्रखंड क्षेत्र के सागरथ पंचायत अंतर्गत नयाटोला गांव में गुहाल में आग लगने के कारण आग की चपेट में आने से दो घर जलकर राख हो गया। मिली जानकारी के मुताबिक नयाटोला निवासी उमेश मंडल के गुहाल में बीती देर रात आग लग गई। अगलगी में मवेशी पालक का गुहाल सहित पड़ोसी का घर जलकर राख हो गया। हो-हल्ला पर जुटे ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। अगलगी में घर में रखा हजारों का सामान जल गया। पंचायत समिति सदस्य संजय विश्वास ने स्थानीय प्रशासन से अग्निपीड़ीतों को सहायता मुहैया कराने की मांग की है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें