पोठिया में दरवाजे से ऑटो चोरी, मामला दर्ज
कटिहार। शुक्रवार को ओपी क्षेत्र के पोठिया बाजार निवासी एक महिला के दरवाजे पर लगी ऑटो
By JagranEdited By: Published: Sat, 14 Mar 2020 09:48 PM (IST)Updated: Sun, 15 Mar 2020 06:17 AM (IST)
कटिहार। शुक्रवार को ओपी क्षेत्र के पोठिया बाजार निवासी एक महिला के दरवाजे पर लगी ऑटो अज्ञात चोरों ने चुरा लिया। इस संबंध में थाना में मामला दर्ज कराया गया है। पीड़िता गुंजन देवी दर्ज प्राथमिकी में कहा है कि उनके नाम से पियाजो कंपनी का एक ऑटो था। 11 मार्च की रात्रि करीब आठ बजे वे ऑटो को अपने दरवाजे पर लगा दी थी। रात 12 बजे तक ऑटो लगा हुआ था, लेकिन सुबह पांच बजे जब पीड़िता ने उठकर देखा तो ऑटो दरवाजे पर नहीं था। ओपी अध्यक्ष संजय दास ने बताया कि पीड़िता के आवेदन पर मामला दर्ज कर लिया गया है। इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें