Move to Jagran APP

बहनों ने भाइयों कीकलाई पर रेशम की डोर बांधकर की दीर्घायु की कामना

कटिहार। भाई-बहन के प्यार और स्नेह का त्योहार रक्षाबंधन जिलेभर में हर्षोल्लासपूर्वक मनाया ग

By JagranEdited By: Published: Mon, 03 Aug 2020 08:02 PM (IST)Updated: Mon, 03 Aug 2020 08:02 PM (IST)
बहनों ने भाइयों कीकलाई पर रेशम 
की डोर बांधकर की दीर्घायु की कामना
बहनों ने भाइयों कीकलाई पर रेशम की डोर बांधकर की दीर्घायु की कामना

कटिहार। भाई-बहन के प्यार और स्नेह का त्योहार रक्षाबंधन जिलेभर में हर्षोल्लासपूर्वक मनाया गया। बहनों ने भाई की कलाई पर रेशम की डोर बांधकर उनके दीर्घायु की कामना की तो भाइयों ने उनकी रक्षा का वचन दिया। रक्षाबंधन को लेकर अल सुबह से ही तैयारी की जा रही थी। बहनें भाईयों के घर पहुंचकर उन्हें राखी बांधी। हालांकि लॉकडाउन के कारण त्योहार के उमंग पर असर पड़ा, लेकिन लॉकडाउन की सख्ती के बाद भी सड़क से लेकर बाजारों में चहल-पहल बढ़ी रही।

loksabha election banner

सुबह से दिखा चहल-पहल

कदवा : भाई बहन के अटूट प्रेम का पर्व रक्षाबंधन हर्षोउल्लास पूर्वक मनाया गया। सोमवार को रक्षाबंधन के अवसर पर क्षेत्र में सुबह से हीं चहल पहल देखी गई। बहनें पूजा की थाल सजाकर अपने भाइयों के मस्तक पर टीका लगते हुए उसकी कलाई पर प्रेम का प्रतीक राखी बांध कर मुंह मीठा कराया। वहीं भाइयों ने भी अपने बहनों की रक्षा करने का वचन दिया। कमोवेश सभी घरों में बहने पहुंच कर भाई के साथ रक्षाबंधन पर्व मनाया। पर्व को लेकर महिलाओं एवं युवतियों का उत्साह चरम पर था।

अटूट प्रेम का त्योहार है रक्षाबंधन

सालमारी : भाई बहन के अटूट प्रेम का त्योहार रक्षाबंधन धूमधाम से मनाया गया। त्योहार को लेकर बहन और भाईयों में गजब का उत्साह रहा। बहनों ने भाईयों की कलाई पर राखी बांधकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। वही भाइयों ने बहनों को सुरक्षा का वचन दिया। इस दौरान लॉकडाउन के कारण बाजारों में चहल पहल नहीं दिखी। हालांकि पर्व को लेकर लोगों का उत्साह चरम पर रहा।

उत्साहपूर्ण माहौल में मना रक्षाबंधन

रोशना : प्राणपुर प्रखंड क्षेत्र में रक्षाबंधन हर्षोल्लासपूर्वक मनाया गया। इस दौरान बहन व भाईयों में गजब का उत्साह रहा। बहनें अल सुबह से ही राखी की तैयारी में जुटी रही। बहनों ने भाई की कलाई पर राखी बांधकर उनके दीर्घायु की कामना की। वहीं भाईयों ने बहनों को उपहार भेंट कर उन्हें सुरक्षा का वचन दिया।

लंबी उम्र की मांग मन्नत

आजमनगर : प्रखंड क्षेत्र में भाई बहन के अटूट प्रेम का त्योहार रक्षाबंधन हर्षोल्लासपूर्वक मनाया गया। बहनों ने भाइओं की कलाई पर आजीवन संकटों से रक्षा को ले राखी बांधी और उनके लंबे उम्र की मन्नत मांगी। सुबह से ही त्योहार को ले बहनें तैयारियों में जुटी रही। पूजा की थाली सजा बड़े ही श्रद्धा से राखी बांध बहनो ने भाईयों से हर सुख-दुख में साथ रहने का वचन मांगा। अबकी होम मेड राखियों का खूब प्रचलन रहा।

सेमापुर : भाई बहन के अटूट प्रेम का त्योहार हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बहन ने भाई की कलाई पर रेशम की डोर बांध भाई के लंबी आयु की कामना की। वही सुख दु:ख में हमेशा साथ निभाने का वादा किया। इस दौरान भाई ने बहनों को उपहार भी दिया।

कुरसेला : प्रखंड क्षेत्र में भाई-बहन के स्नेह का त्योहार हर्षोल्लासपूर्वक मनाया गया। बहनों ने भाई की कलाई पर राखी बांध उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। वहीं भाईयों ने उन्हें सुरक्षा का बचन दिया। इस दौरान भाईयों ने बहनों को उपहार भेंट किया। त्योहार को लेकर लोगों का उत्साह चरम पर रहा।

डंडखोरा : भाई-बहन के प्रेम का पर्व रक्षाबंधन उल्लास के साथ मनाया गया। रक्षाबंधन को लेकर सुबह से ही बहने तैयारी में जुटी रही। बहनों ने भाई की कलाई पर रक्षासूत्र बांधकर उनके दीर्घायु की कामना की। वहीं भाईयों ने बहनों को उपहार भेंट कर उनकी रक्षा का बचन दिया। लॉकडाउन के कारण सोशल मीडिया के माध्यम से भी वर्चुअल राखी मनाई गई। पर्व को लेकर बाजारों में चहल पहल बढ़ने के कारण प्रशासन सतर्क रहा। वहीं त्योहार को लेकर लोगों का उत्साह चरम पर रहा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.