Move to Jagran APP

गोली लगने से जख्मी किसान ने तोड़ा दम, आक्रोशितों ने किया सड़क जाम

कटिहार। गुरुवार की रात अज्ञात अपराधियों की गोली से जख्मी बरारी थाना क्षेत्र के कुड़ेल टोला

By JagranEdited By: Published: Fri, 15 Jan 2021 09:51 PM (IST)Updated: Fri, 15 Jan 2021 09:51 PM (IST)
गोली लगने से जख्मी किसान ने तोड़ा
दम, आक्रोशितों ने किया सड़क जाम
गोली लगने से जख्मी किसान ने तोड़ा दम, आक्रोशितों ने किया सड़क जाम

कटिहार। गुरुवार की रात अज्ञात अपराधियों की गोली से जख्मी बरारी थाना क्षेत्र के कुड़ेल टोला बरारी हाट निवासी किसान मोतीलाल चौहान की देर रात पूर्णिया ले जाने के दौरान मौत हो गई।

loksabha election banner

इधर इस घटना से आक्रोशित स्वजनों व ग्रामीणों ने शुक्रवार की सुबह टायर जलाकर बरारी हाट मुख्य सड़क को जाम कर दिया। आकोशित लोग अज्ञात अपराधियों की गिरफ्तारी एवं मृतक के आश्रित परिवार को मुआवजे देने की मांग पर अड़े थे। करीब तीन घंटे तक इस पथ पर आवागमन बाधित रहा। बाद में बरारी थानाध्यक्ष संजय कुमार, उपप्रमुख राजीव कुमार भारती के साथ-साथ दूरभाष पर सांसद व विधायक के जरूरी आश्वासन पर लोग शांत हुए और जाम हटाया गया। पत्नी के बयान पर अज्ञात अपराधियों के खिलाफ केस दर्ज

इधर मृतक की पत्नी पिकी देवी के बयान पर बरारी थाना में अज्ञात अपराधियों के विरूद्व मामला दर्ज किया गया है। दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि गुरूवार रात्रि करीब 7.30 बजे बरारी हाट एवं कुड़ेल टोला के बीच मुख्य सड़क के कलवर्ट के समीप सीने में गोली लगने से उसके पति मोतीलाल के खून से लथपथ होने की सूचना मिली। हत्या के पीछे प्रथम ²ष्टया कथित लीज की जमीन विवाद बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजनों को सौंप दिया गया है।

चार मासूम बच्चों के सिर से छिन गया पिता का साया किसान मोतीलाल की हत्या से उसकी पत्नी पिकी देवी, बूढ़ी माता के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहा है। इधर चार मासूम बच्चों (दो लड़का, दो लड़की) के सिर से भी पिता का साया छिन गया। ग्रामीणों की मानें तो मोतीलाल मृदभाषी व कुशल व्यवहार के व्यक्ति थे। इधर कुछ दिन पूर्व ही मखाना की खेती के लिए अपने गांव कुड़ेल टोला के पीछे की जमीन उन्होंने लीज पर लिया था। एक-दो दिनों में इसका एग्रीमेंट होनेवाला था। इसके अलावा यह भी चर्चा है कि कुछ दिन पूर्व उन्हें कुछ लोगों से झड़प हुई थी।

एंबुलेंस चालक की मनमानी को लेकर भी था रोष

गोली लगने के बाद जख्मी मोतीलाल चौहान को पत्नी पिकी देवी, स्थानीय निवासी सुनील कुड़ेल एवं वार्ड सदस्य तरूण कुड़ेल आदि द्वारा सर्वप्रथम रेफरल अस्पताल बरारी ले जाया गया। यहां से उन्हें सदर अस्पताल कटिहार रेफर कर दिया गया। कटिहार में चिकित्सक द्वारा उनकी गंभीर हालत को देखते हुए पूर्णिया रेफर कर दिया गया। स्थानीय निवासी सह मृतक के संबंधी मनोज कुड़ेल ने बताया कि इस दौरान मोतीलाल के खून एंबुलेस में बिखरे जाने के साथ उसकी पत्नी पिकी देवी व एक बच्चे द्वारा उल्टी करने पर एंबुलेंस चालक द्वारा पहले तो दोनों से उल्टी से साफ कराया। बाद में उसे पुर्णिया ले जाने के बजाय एबुंलेंस लेकर बरारी रवाना हो गया। बाद में किराया के वाहन से स्वजन उन्हें लेकर पूर्णिया रवाना हुए। पूर्णिया पहुंचने पर चिकित्सक ने मोतीलाल को मृत घोषित कर दिया। स्वजनों का आरोप था कि अगर एंबुलेंस चालक बिना जिरह किए पूर्णिया जाता तो शायद उनकी जान बच सकती थी। बख्शे नहीं जाएंगे अपराधी : एसपी किसान मोतीलाल कुड़ेल की गोली मारकर हत्या के मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने मृतक की पत्नी पिकी देवी सहित अन्य स्वजनो से मिलकर आवश्यक जानकारी ली। तत्पश्चात बरारी थाना पहुचकर थानाध्यक्ष संजय कुमार को अपराधियो के शिनाख्त एवं गिरफ्तारी को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिया। एसपी ने कहा कि अब तक की जानकारी अनुसार हत्या के पीछे दो कारण सामने आएं हैं। पुलिस दोनों बिदुओं पर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि हत्यारा कोई भी हो, उसे बख्शा नहीं जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.