विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिवाली और छठ पर चलेंगी दो जोड़ी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें; लुधियाना-पूर्णिया और टाटानगर-लाभा के बीच परिचालन, चेक करें पूरा शेड्यूल

Published: Sat, 31 Oct 2026 08:32 PM (IST)

Chhath Festival Special Trains: रेलवे ने दीपावली और छठ पूजा के अवसर पर यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए ...और पढ़ें

Chhath Festival Special Trains: लुधियाना-पूर्णिया 5 व 9 नवंबर को, टाटानगर-लाभा 5 से 19 नवंबर तक लगाएगी तीन फेरे

Chhath Festival Special Trains: लुधियाना-पूर्णिया 5 व 9 नवंबर को, टाटानगर-लाभा 5 से 19 नवंबर तक लगाएगी तीन फेरे

संवाद सहयोगी, कटिहार। Chhath Festival Special Trains: दीपावली और लोकआस्था के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर परदेस से घर लौटने वाले यात्रियों की भारी भीड़ को नियंत्रित करने और सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के लिए रेलवे प्रशासन ने दो जोड़ी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों के परिचालन की घोषणा की है। यह ट्रेनें पंजाब और झारखंड को सीधे उत्तर और पूर्वी बिहार के प्रमुख जिलों से जोड़ेंगी, जिससे त्योहारों के दौरान नियमित ट्रेनों में सीट न मिलने से परेशान प्रवासियों को बड़ी राहत मिलेगी।

कटिहार रेलमंडल के सीनियर डीसीएम सह जनसंपर्क अधिकारी (PRO) अनूप कुमार सिंह ने इस संबंध में आधिकारिक जानकारी देते हुए बताया कि पंजाब के औद्योगिक केंद्र लुधियाना से सीमांचल के पूर्णिया और झारखंड के टाटानगर (जमशेदपुर) से कटिहार जिले के लाभा के बीच ये स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं।

लुधियाना–पूर्णिया स्पेशल: 5 और 9 नवंबर को चलेगी ट्रेन

सीनियर डीसीएम ने बताया कि पहली ट्रेन संख्या 04660/04659 लुधियाना–पूर्णिया फेस्टिवल स्पेशल के रूप में पटरी पर उतरेगी।

  • अप दिशा: ट्रेन संख्या 04660 लुधियाना से 5 एवं 9 नवंबर को दोपहर 12:00 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन रात 09:30 बजे पूर्णिया पहुंचेगी।

  • डाउन दिशा: वापसी में ट्रेन संख्या 04659 पूर्णिया से 6 एवं 10 नवंबर को रात 11:30 बजे रवाना होकर तीसरे दिन सुबह 06:50 बजे लुधियाना पहुंचेगी।

यात्रियों की सुविधा के लिए इस ट्रेन में कुल 21 कोच लगाए जाएंगे। इसका ठहराव दोनों दिशाओं में अंबाला कैंट, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, गोरखपुर, छपरा, हाजीपुर, बरौनी, खगड़िया, सहरसा और बनमनखी सहित मार्ग के प्रमुख स्टेशनों पर निर्धारित किया गया है। कोसी और सीमांचल क्षेत्र के लोगों के लिए यह ट्रेन सीधे कनेक्टिविटी प्रदान करेगी।

टाटानगर–लाभा स्पेशल: 5 से 20 नवंबर के बीच लगाएगी तीन फेरे

दूसरी ट्रेन संख्या 08181/08182 टाटानगर–लाभा दीवाली एवं छठ स्पेशल के रूप में संचालित होगी।

  • टाटानगर से: यह ट्रेन प्रत्येक गुरुवार को 5 से 19 नवंबर के बीच कुल तीन फेरे लगाएगी। टाटानगर से दोपहर 01:00 बजे रवाना होकर अगले दिन तड़के 04:50 बजे लाभा पहुंचेगी।

  • लाभा से: वापसी में यह ट्रेन प्रत्येक शुक्रवार को 6 से 20 नवंबर तक तीन फेरे पूरा करेगी। लाभा से सुबह 05:20 बजे खुलकर उसी दिन रात 11:50 बजे टाटानगर पहुंचेगी।

इस रैक में स्लीपर, वातानुकूलित (एसी) और सामान्य श्रेणी के कुल 20 आईसीएफ कोच शामिल होंगे। मार्ग में यह ट्रेन मुरी, बोकारो स्टील सिटी, धनबाद, चित्तरंजन, जसीडीह, झाझा, किउल, न्यू बरौनी, बेगूसराय, खगड़िया और कटिहार जैसे व्यस्त रेलवे स्टेशनों पर रुकेगी, जिससे झारखंड के औद्योगिक नगरों में कार्यरत बिहार के कामगारों व परिवारों को सीधा लाभ मिलेगा।

फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें: रूट, समय व ठहराव एक नजर में

1. ट्रेन सं. 04660/04659 लुधियाना – पूर्णिया – लुधियाना फेस्टिवल स्पेशल (21 कोच)

  • लुधियाना से रवानगी (04660): 5 एवं 9 नवंबर को दोपहर 12:00 बजे प्रस्थान-अगले दिन रात 09:30 बजे पूर्णिया आगमन।

  • पूर्णिया से वापसी (04659): 6 एवं 10 नवंबर को रात 11:30 बजे प्रस्थान-तीसरे दिन सुबह 06:50 बजे लुधियाना आगमन।

  • प्रमुख ठहराव: अंबाला कैंट, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, गोरखपुर, छपरा, हाजीपुर, बरौनी, खगड़िया, सहरसा एवं बनमनखी।

  • 2. ट्रेन सं. 08181/08182 टाटानगर – लाभा – टाटानगर दीवाली एवं छठ स्पेशल (20 ICF कोच)

    • टाटानगर से रवानगी (08181): प्रत्येक गुरुवार (5 से 19 नवंबर तक, कुल 3 फेरे) दोपहर 01:00 बजे प्रस्थान -अगले दिन तड़के 04:50 बजे लाभा आगमन।

  • लाभा से वापसी (08182): प्रत्येक शुक्रवार (6 से 20 नवंबर तक, कुल 3 फेरे) सुबह 05:20 बजे प्रस्थान- उसी रात 11:50 बजे टाटानगर आगमन।

  • कोच संयोजन: स्लीपर, एसी एवं सामान्य द्वितीय श्रेणी के कुल 20 आधुनिक आईसीएफ कोच।

  • प्रमुख ठहराव: मुरी, बोकारो स्टील सिटी, धनबाद, चित्तरंजन, जसीडीह, झाझा, किउल, न्यू बरौनी, बेगूसराय, खगड़िया एवं कटिहार।

  • रेल अधिकारियों का कहना है कि पूजा स्पेशल ट्रेनों के परिचालन से नियमित एक्सप्रेस ट्रेनों पर यात्रियों का दबाव घटेगा और वेटिंग लिस्ट वाले यात्रियों को अतिरिक्त सीट विकल्प उपलब्ध हो सकेंगे।

    देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।