बाढ़ पीड़ितों के बीच बांटी राहत सामग्री
कटिहार। अमदाबाद प्रखंड क्षेत्र में बाढ़ पीड़ितों के मदद को पुलिस भी आगे आ रही है। मंगलवार
कटिहार। अमदाबाद प्रखंड क्षेत्र में बाढ़ पीड़ितों के मदद को पुलिस भी आगे आ रही है। मंगलवार को अमदाबाद पुलिस ने भी लोगों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया। गौरतलब कि प्रखंड में विगत एक माह से बाढ़ की समस्या झेल रहे लोगों का हाल बेहाल है। लोगों का अपने घरों से निकलना भी मुश्किल हो गया है। कहीं आने-जाने के लिए लोगों को घंटों नौका का इंतजार करना पड़ता है। बाढ़ के कारण लोगों की स्थिति काफी दयनीय हो चुकी है।
मंगलवार को अमदाबद थानाध्यक्ष अजीत कुमार, मनिहारी पुलिस इंस्पेक्टर अनिल कुमार यादवेंदु ने अमदाबाद परिक्षेत्र में नाव से भ्रमण कर राहत सामग्री का वितरण किया। थानाध्यक्ष श्री कुमार ने बताया कि खासकर बच्चों के लिए चाकलेट, बिस्कुट, मिनरल वाटर आदि का वितरण किया गया। उन्होंने बताया कि प्रखंड के भादू टोला, कृतिटोला, पारदियारा, मुरलीराम टोला, भोलामारी सहित कई गांवों में राहत सामग्री का वितरण किया गया।