कुदरत की कहर ने छीनी दो की जिंदगी
कटिहार। प्रखंड के बौलिया में शुक्रवार की दोपहर वज्रपात की चपेट में आने से महिला सहित एक
By JagranEdited By: Published: Fri, 02 Jun 2017 07:04 PM (IST)Updated: Fri, 02 Jun 2017 07:04 PM (IST)
कटिहार। प्रखंड के बौलिया में शुक्रवार की दोपहर वज्रपात की चपेट में आने से महिला सहित एक युवक की मौत हो गई। वहीं गांधी टोला एवं महियारपुर में ठनका की चपेट में आने से दो लोग झुलस गए। घायलों को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक दोपहर बाद अचानक तेज हवा एवं बारिश के बीच ठनका गिरने से 24 वर्षीय राकेश मंडल और 48 वर्षीय शारदा देवी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं ठनके की चपेट में आने से गांधी टोला के मनोहर ऋषि और महियारपुर निवासी सतिया देवी घायल हो गई। जख्मी का इलाज अनुमंडल अस्पताल में किया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही सीओ चंद्र कुमार मौके पर पहुंचे। आंधी के कारण फूस के कई घरों को क्षति पहुंचने की सूचना है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें