बाइक की डिक्की तोड़कर उचक्कों ने उड़ाए एक लाख
कटिहार। आजमनगर थाना क्षेत्र के आजमनगर बाजार में एक बाइक की डिक्की तोड़ उचक्कों ने एक
By JagranEdited By: Published: Fri, 18 Sep 2020 07:55 PM (IST)Updated: Fri, 18 Sep 2020 07:55 PM (IST)
कटिहार। आजमनगर थाना क्षेत्र के आजमनगर बाजार में एक बाइक की डिक्की तोड़ उचक्कों ने एक लाख नगद सहित जरूरी कागजात की चोरी कर ली। पीड़ित घटना को लेकर स्थानीय थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित बलराम ठाकुर ने बताया कि आजमनगर स्थित स्टेट बैंक की शाखा से एक लाख की निकासी कर रूपया बाइक की डिक्की में रख समीप के ही किराना दुकान से सामान की खरीदारी कर रहे थे। वापस लौटने पर डिक्की खुला पाया। डिक्की से नगद सहित चेकबुक, एटीएम कार्ड, आधार कार्ड व अन्य जरूरी कागजात गायब पाया। घटना शुक्रवार दोपहर की बताई गई है। थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। पुलिस छानबीन कर रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें