Move to Jagran APP

आंधी व बारिश के कारण बारसोई में 24 घंटे से बिजली गुल, फसलों को हुई क्षति

संवाद सूत्र बारसोई (कटिहार) गुरुवार की देर शाम अचानक आई आंधी बारिश व वज्रपात के

By JagranEdited By: Published: Fri, 20 May 2022 07:45 PM (IST)Updated: Fri, 20 May 2022 07:45 PM (IST)
आंधी व बारिश के कारण बारसोई में 24 घंटे से बिजली गुल, फसलों को हुई क्षति
आंधी व बारिश के कारण बारसोई में 24 घंटे से बिजली गुल, फसलों को हुई क्षति

संवाद सूत्र बारसोई (कटिहार): गुरुवार की देर शाम अचानक आई आंधी, बारिश व वज्रपात के कारण कई स्थानों पर पेड़ व बिजली का पोल गिरने के कारण प्रखंड क्षेत्र में 24 घंटे से विद्युत आपूर्ति बाधित है। बारसोई अनुमंडल के बलरामपुर प्रखंड में विद्युत आपूर्ति ठप है। आंधी व बारिश के कारण फसलों को व्यापक क्षति हुई है। खेतों में लगा मक्का फसल सहित आम व लीची को नुकसान हुआ है। दो दर्जन से अधिक फूस के घर आंधी में क्षतिग्रस्त हो गया। कई घरों के टीन के शेड हवा में उड़ गए। करीब 10 मिनट की आंधी ने क्षेत्र में तबाही मचाई है। खेतों में लगे मक्का की फसलों को नुकसान पहुंचा है। आम, लीची सहित अन्य फसलों को भी नुकसान हुआ है। सड़कों पर पेड़ गिरने के कारण ग्रामीण क्षेत्र की कई सड़कों पर आवागमन भी बाधित हो गया। आंधी, बारिश के कारण दर्जनों परिवार बेघर हो गए हैं। तेज हवा से पक्के मकान को भी आंशिक क्षति हुई। विद्युत तार गिरने के कारण बिजली आपूर्ति पर असर हुआ है। नगर पंचायत क्षेत्र सहित आस पास के इलाकों में दर्जनों पेड़ व बिजली के पोल गिर गए। बिजली नहीं रहने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आंधी व वज्रपात में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। फसलों को हुई क्षति से किसान चितित हैं। मौसम के अचानक करवाट लेने से खेतों में रखा मक्का को किसान बचा नहीं पाए। पानी में मक्का भींगने के कारण बर्बाद हो गई।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.