बाढ़ का एक इफेक्ट यह भी: नहीं आया दूल्हा तो शादी करने दुल्हन जा पहुंची ससुराल
बाढ़ का पानी चढ़ा तो दूल्हे ने बारात लेकर दुल्हन के घर शादी करने आने से इनकार कद दिया। इसके बाद दुल्हन ही परिवार के साथ दूल्हे के घर शादी करने रवाना हो गई।
By Amit AlokEdited By: Published: Sun, 08 Jul 2018 06:08 PM (IST)Updated: Sun, 08 Jul 2018 09:00 PM (IST)
कटिहार [जेएनएन]। बिहार में बाढ़ जो न कराए। बाढ़ का पानी नदी में चढ़ने के कारण गंगा नदी में फेरी सेवा बंद कर दी गई। इसका असर शादियों पर भी पड़ा। ऐसा ही एक मामला कटिहार में सामने आया, जिसमें बारात नहीं आ पाने के कारण दुल्हन ही शादी करने दूल्हा के घर गई।
जानकारी के अनुसार बाढ़ के कारण मनिहारी व साहेबगंज के बीच गंगा नदी में फेरी सेवा बंद कर दी गई है। यहां नौ परिवहन ही यातायात का मुख्य साधन रहने के कारण इलाके में बारात का आना-जाना प्रभावित हो गया है। इस कारण रविवार को एक दुल्हन अपने परिवार के साथ नाव से ब्याह रचाने दूल्हे के घर रवाना हुई।
दुल्हन के परिजनों के अनुसार शादी दूल्हे के घर पर ही होगी। इसका कारण उन्होंने स्टीमर नही चलने से वर पक्ष को बारात लेकर आने में परेशानी बताया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें