समेली भाजपा कार्यसमिति की बैठक में कई मुद्दों पर हुई चर्चा
कटिहार। भाजपा की समेली प्रखंड कार्यसमिति की बैठक प्रखंड के मुरादपुर के पूरब टोला मध्य ि
कटिहार। भाजपा की समेली प्रखंड कार्यसमिति की बैठक प्रखंड के मुरादपुर के पूरब टोला मध्य विद्यालय में हुई। इसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष मनीष ठाकुर ने की। बैठक में मुख्य रुप से पूर्व केंद्रीय मंत्री निखिल कुमार चौधरी, पूर्व विधायक बिभाष चंद्र चौधरी उपस्थित थे। बैठक में पंचायत स्तर एवं बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने पर बल दिया गया एवं अधिक से अधिक नए सदस्यों को भाजपा में जोड़ने पर बल दिया गया। वहीं प्रखंड अध्यक्ष मनीष ठाकुर ने बताया कि 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन के उपलक्ष्य पर समेली इकाई की ओर से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मरीजों के बीच फल वितरण किया जाएगा। 25 सितंबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्मदिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर भाजपा उपाध्यक्ष राजेश मंडल, प्रखंड महामंत्री विकास ज्योति, पंचायत अध्यक्ष संतोष कुमार, अजय मंडल, तपेश्वर जायवाल, रमेश चौधरी, शंभू ठाकुर, अरुण पासवान, सिराजुल आलम, महेश्वरी ठाकुर, धीरेंद्र मंडल, श्यामनंदन मंडल, रुपेश मंडल, विधानसभा विस्तारक रामकृष्ण ¨सह, शंकर मंडल, सोमनाथ राय, पंकज कुमार, रामकुमार, शंभू ठाकुर, पवन मंडल सहित सैकड़ों की संख्या में नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।