विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कटिहार में पुराने विवाद को लेकर दो समुदायों में झड़प, 8 घायल; 4 थानों की पुलिस ने संभाला मोर्चा

Published: Mon, 24 Aug 2026 03:03 PM (GMT+05:30)

कटिहार के बैनाचौक में पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों में झड़प हो गई, जिसमें आठ लोग घायल हो गए। ...और पढ़ें

कटिहार में भारी पुलिस बल तैनात। फोटो जागरण

कटिहार में भारी पुलिस बल तैनात। फोटो जागरण

HighLights

  1. बैनाचौक में पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों में झड़प हुई।

  2. झड़प में दोनों पक्षों के कुल आठ लोग घायल हुए हैं।

  3. पुलिस ने स्थिति नियंत्रित कर दस लोगों को गिरफ्तार किया।

संवाद सूत्र, कटिहार। प्राणपुर थाना क्षेत्र के बैनाचौक में रविवार रात पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच झड़प हो गई। देखते ही देखते दोनों ओर से बड़ी संख्या में लोग जुट गए, जिससे इलाके में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। सूचना मिलते ही चार थानों की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।

पुलिस अधीक्षक परिचय कुमार, एसडीएम तथा सदर एसडीपीओ विशाल आनंद भी दलबल के साथ बेैनाचौक पहुंचे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को समझाकर स्थिति को नियंत्रित किया। इसके बाद क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया गया।

पुलिस ने दोनों पक्षों के विरुद्ध मामला दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना के कारणों और पूरे मामले की पुलिस जांच कर रही है। दोनों पक्षों से आठ लोग घायल है।

दोनों ओर से मामला दर्ज कराया गया है। एक पक्ष से 20 तो दूसरे पक्ष से 17 को नामजद प्राथमिकी बनाया गया है। वहीं पुलिस ने दोनों और से पांच-पांच को गिरफ्तार किया है।

पुराने विवाद से जुड़ा मामला

बताया जाता है कि विवाद की शुरुआत सात अगस्त 2025 की एक घटना से जुड़ी है। उस समय दुर्गापुर घाट के रास्ते जा रहे बाइक की चपेट में आने से अंसारी टोला की एक महिला मुस्तकिया खातुन की मौत हो गई थी।

घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने रवि यादव दुर्गापुर निवासी को पकड़कर उसकी पिटाई कर दी थी और पुलिस के हवाले कर दिया था।

रविवार रात बेैनाचौक स्थित एक पान दुकान पर मो. मिस्टर आलम मौजूद थे। इसी दौरान 6-7 की संख्या में रवि यादव, वीरेंद्र यादव, कुंदन यादव अन्य साथियों के साथ वहां मौजूद था।

इसी बीच पुराने विवाद को लेकर मो. मिस्टर व रवि यादव के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते मामला मारपीट तक पहुंच गया। पान दुकान पर रखी बोतलों से दोनों पक्षों के बीच मारपीट होने लगी।

दो पक्ष आमने-सामने

घटना की जानकारी मिलते ही अंसारी टोला सहित आसपास के इलाकों से बड़ी संख्या में लोग बैनाचौक पहुंच गए। दूसरे पक्ष के लोग भी वहां जुट गए, जिससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई।

झड़प में मो. मिस्टर आलम सहित दोनों पक्षों के आठ लोग घायल हुए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को प्राणपुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद घायलों की स्थिति सामान्य है।

इधर घायल मो. मिस्टर ने बताया कि शराब लेकर जाते समय रवि यादव की बाइक से अंसारी टोला निवासी मुस्तकिया खातुन की ठाेकर लगने से मौत हो गई थी। और वे घटना को लेकर गवाह बने थे।

इसी बदले की भावना से रवि यादव अपने अन्य साथियों के साथ उनके साथ मारपीट किया है इधर दूसरे पक्ष से कुंदन कुमार यादव ने कहा है कि उनके चचेरे भाई रवि कुमार बैनाचौक पर चाट खा रहे थे। इसी मो.मिस्टर शराब पीकर आया और मुझे व रवि के साथ मारपीट करने लगा।

दोनों पक्ष से घायल आठ

घायल बाबुल अंसारी, नसुरूदीन अंसारी, रोहित कुमार, पंकज कुमार, मिस्टर अंसारी, शमसेर अंसारी, विरेंदर यादव, मुकेश यादव, मो. समसुल, मो. नसीर शामिल है।

लगातार हो रही गश्त

पुलिस अधीक्षक परिचय कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंच गई थी। दोनों पक्षों के बीच पुराने आपसी विवाद को लेकर झड़प की बात सामने आई है। डेढ़ वर्ष में बाइक से एक महिला की मौत हुई थी।

इसी को लेकर विवाद हुआ है। घटना के बाद क्षेत्र में फ्लैग मार्च कराया गया है। बेनाचौक सहित आसपास के इलाकों में लगातार पुलिस गश्त की जा रही है। वर्तमान में स्थिति पूरी तरह सामान्य और नियंत्रण में है।

यह भी पढ़ें- पूर्णिया में ब्यूटी पार्लर की आड़ में स्मैक का धंधा, संचालिका गिरफ्तार; नशीला पदार्थ और नकदी जब्त