दहेज प्रथा के खिलाफ जागरूकता रैली
कटिहार। प्रखंड जदयू दलित प्रकोष्ठ के अध्यक्ष नागो राम की अगुवाई में दहेज प्रथा तथा बाल विवाह उन्मूलन को लेकर जागरूकता रैली निकाली गई।
By JagranEdited By: Published: Fri, 17 Nov 2017 05:23 PM (IST)Updated: Fri, 17 Nov 2017 05:23 PM (IST)
कटिहार। प्रखंड जदयू दलित प्रकोष्ठ के अध्यक्ष नागो राम की अगुवाई में दहेज प्रथा तथा बाल विवाह उन्मूलन को लेकर जागरूकता रैली निकाली गई। इसमें काफी संख्या में छात्र-छात्राओं के साथ विकास मित्र, राजेश राम, विभाष ऋषि, डेजी कुमारी व कई टोला सेवक भी शामिल थे। जागरूकता रैली शहीद चौक होते हुए कुर्सेला बस्ती तथा महादलित टोला होते हुए पुन: मुख्यालय पहुंची। इस दौरान लोगों को इन कुरीतियों के चलते हो रहे नुकसान के बारे में भी बताया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें