आवश्यक- मुकेश बने सहायक थानाध्यक्ष
जासं, कटिहार: पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने मधेपुरा जिला से स्थानांतरित होकर आए अवर निरीक्षक मुकेश कु
By JagranEdited By: Published: Fri, 16 Nov 2018 07:22 PM (IST)Updated: Fri, 16 Nov 2018 07:22 PM (IST)
जासं, कटिहार: पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने मधेपुरा जिला से स्थानांतरित होकर आए अवर निरीक्षक मुकेश कुमार मुकेश को सहायक थाना का नए थानाध्यक्ष के रूप में पदस्थापित किया है। निवर्तमान थानाध्यक्ष किशोर कुमार का स्थानांतरण मधेपुरा किया गया है। नए थानाध्यक्ष को शीघ्र प्रभार ग्रहण करने का निर्देश दिया गया है। बताते चलें कि तीन वर्षों से अधिक समय से जिले में पदस्थापित पुलिस पदाधिकारियों का अंतरजिला स्थानांतरण संबंधी आदेश दो माह पूर्व जारी किया गया था। अंतरजिला स्थानांतरण का आदेश जारी होने के बाद क्रमवार विरमित किया जा रहा है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें