Move to Jagran APP

अग्निवीर क्लर्क, स्टोर कीपर, टेक्निकल ग्रेड में आज होगी भर्ती, अग्निवीर भर्ती रैली में शामिल होने कटिहार आइए

अग्निवीर भर्ती रैली अग्निवीर भर्ती रैली में गुरुवार चार जिले के 2976 अभ्यर्थी ने लगाई दौड़ 460 पास हुए हैं। क्लर्क स्टोर कीपर टेक्निकल ग्रेड में भर्ती को लेकर भागलपुर व कटिहार जिले के अभ्यर्थी आज लगाएंगे दौड़।

By Pradeep GuptaEdited By: Dilip Kumar shuklaPublished: Fri, 25 Nov 2022 10:58 AM (IST)Updated: Fri, 25 Nov 2022 10:58 AM (IST)
अग्निवीर भर्ती रैली: कटिहार में ऊंची कूद में भाग लेते अभ्‍यर्थी।

संवाद सहयोगी, कटिहार। अग्निवीर भर्ती रैली: कटिहार के ढ़वाल मैदान में चल रहे अग्निवीर भर्ती रैली में को बेगुसराय,भागलपुर,किशनगंज व सहरसा जिले के अभ्यर्थियों ने दौड़ लगाई। चार जिलों से 4816 अभ्यर्थियों ने भर्ती रैली के लिए आवेदन किया था। इसमें से 2976 दौड़ में शामिल हुए। 1.6 किमी की दौड़ में 460 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए। शुक्रवार को अग्निवीर क्लर्क, स्टोर कीपर, टेक्निकल ग्रेड में भर्ती को लेकर भागलपुर व कटिहार जिले के 5017अभ्यर्थी शुक्रवार को भर्ती रैली में शामिल होंगे।

loksabha election banner

भर्ती रैली में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों का अल सुबह से ही गढ़़वाल मैदान के समीप कतार लगना शुरू हो गया। बताते चलें कि गढ़वाल मैदान में 18 नवंबर से एक दिसंबर तक सेना में अग्निवीर की भर्ती के लिए रैली का आयोजन किया जा रहा है। भर्ती रैली में 12 जिले के अभ्यर्थी शामिल तिथिवार हो रहे है। रैली में शामिल होने के लिए 12 जिलों के 75 हजार अभ्यर्थियों ने आनलाइन आवेदन किया है। दौड़ के अतिरिक्त अभ्यर्थियों को शारीरिक जांच की प्रक्रिया से भी गुजरना पड़ा। भर्ती रैली को स्थानीय प्रशासन द्वारा गढ़ृवाल मैदान के आस पास सुरक्षा का पुख्ता प्रबंध किया गया है। शहर के चिन्हित आठ स्थानों पर दंडाधिकारी के नेतृत्व में पुलिस बल की तैनाती की गई है।

अग्निवीर भर्ती रैली में भागलपुर के अभ्यर्थियों ने लगाई दौड़, 600 हुए पास

इससे पहले गढ़वाल मैदान में चल रहे अग्निवीर भर्ती रैली में बुधवार को भागलपुर जिले के अभ्यर्थियों ने दौड़ लगाई। भागलपुर जिले से 5149 अभ्यर्थियों ने भर्ती रैली के लिए आवेदन किया था। भर्ती रैली के लिए आयोजित 1.6 किमी के दौड़ में 600 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए। गुरुवार को बेगुसराय, भागलपुर, किशनगंज व सहरसा जिले के 4816 अभ्यर्थी भर्ती रैली में शामिल हुए। 

बताते चलें कि गढ़वाल मैदान में 18 नवंबर से एक दिसंबर तक सेना में अग्निवीर की भर्ती के लिए रैली का आयोजन किया जा रहा है। भर्ती रैली में 12 जिले के अभ्यर्थी शामिल होंगे। रैली में शामिल होने के लिए 12 जिलों के 75 हजार अभ्यर्थियों ने आनलाइन आवेदन किया है। दौड़ के अतिरिक्त अभ्यर्थियों को शारीरिक जांच की प्रक्रिया से भी गुजरना पड़ रहा है। भर्ती रैली को लेकर स्थानीय प्रशासन की ओर से गढ़ृवाल मैदान के आस पास सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। शहर के चिन्हित आठ स्थानों पर दंडाधिकारी के नेतृत्व में पुलिस बल की तैनाती की गई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.