बाल श्रम उन्मूलन को लेकर चला जागरुकता अभियान
संवाद सहयोगी, कटिहार : श्रम संसाधन विभाग द्वारा 26 जनवरी तक नगर निगम क्षेत्र को बाल श्रम मुक्त क्ष
संवाद सहयोगी, कटिहार : श्रम संसाधन विभाग द्वारा 26 जनवरी तक नगर निगम क्षेत्र को बाल श्रम मुक्त क्षेत्र घोषित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसी के तहत सहायक श्रम आयुक्त आदित्य राज हंस के नेतृत्व में शहरी क्षेत्र में बाल श्रम उन्मूलन हेतु जागरूकता अभियान चलाया गया। शहर के शिव मंदिर चौक, बड़ा बाजार, शहीद चौक, एमजी रोड, बनिया टोला चौक, बाटा चौक, फल पट्टी, चूड़ी पट्टी, श्यामा टॉकीज रोड, हवाई अड्डा चौक शरीफगंज इत्यादि जगहों पर सभी नियोजक एवं आम जनता को बाल श्रम उन्मूलन को लेकर जागरूक किया गया। इस संयुक्त जागरूकता अभियान में श्रम अधीक्षक विनोद कुमार प्रसाद, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी विमल कुमार, ¨बदु कुमार ¨सह, नरेंद्र वर्मा, प्रवीण कुमार, राजेश कुमार, रमन कुमार, आमोद कुमार ¨सह, अभिलाषा परिवार स्वयं सेवी संस्था के सचिव राजेश कुमार ¨सह एवं चाइल्ड लाइन के प्रतिनिधि शामिल थे। बताया गया कि इस तरह का विशेष अभियान अनवरत चलता रहेगा। आम जनता से बाल श्रमिक को नहीं रखने की अपील भी की गई। इस अवसर पर अभिलाषा परिवार स्वयं सेवी संस्था के सचिव राजेश कुमार ¨सह ने कहा कि बाल श्रम की रोकथाम बिना आमलोगों के सहयोग से नहीं किया जा सकता है। इसलिए सबों को मिलकर समाज के इस अभिशाप को समाप्त करने हेतु पहल करनी चाहिए।