सूचना प्रौद्योगिकी केंद्र भवन निर्माण में अनियमितता पर भड़के जनप्रतिनिधि
कटिहार। प्रखंड मुख्यालय प्रांगण में चार करोड़ पचासी लाख की लागत से बन रहे सूचना प्रौद्यगिकी
कटिहार। प्रखंड मुख्यालय प्रांगण में चार करोड़ पचासी लाख की लागत से बन रहे सूचना प्रौद्यगिकी केंद्र भवन निर्माण कार्य में कथित अनियमितता बरतने की शिकायत पर विभिन्न दलों प्रतिनिधियों व जन प्रतिनिधियों ने स्थल निरीक्षण किया। रविवार को प्रमुख पारस राय के साथ सभी दलों के प्रतिनिधियों के साथ कई मुखिया ने निर्माण कार्य स्थल का निरीक्षण किया। बाद में प्रखंड विकास पदाधिकारी डा. राकेश गुप्ता ने भी स्थल पर जाकर निर्माण कार्य को देखा। निर्माण कार्य में निम्न स्तर का गिट्टी का प्रयोग किया जा रहा है। साथ ही प्राक्कलन के विपरीत कार्यों को अंजाम दिया जा रहा है। बाद में प्रतिनिधियों ने इसकी शिकायत दूरभाष पर स्थानीय विधायक के साथ अनुमंडलाधिकारी से भी किया। प्रमुख पारस राय, जदयू प्रखंड अध्यक्ष बिजय दास, भाजपा मंडल अध्यक्ष धर्मेन्द्र नाथ ठाकुर, भाकपा जिला सचिव विनोदानंद साह, मुखिया अवधेश मेहता, पूर्व मुखिया सुमंत ¨सह, प्रमोद झा, ओमियो दास सहित कई लोगों ने प्रखंड विकास पदाधिकारी को आवेदन देकर निर्माण कार्य पर रोक लगाते हुए कार्य की जांच कराने की मांग की है। प्रतिनिधियों ने कहा कि अगर कार्यों की जांच नहीं हुई तो सर्वदलीय धरना प्रदर्शन किया जाएगा।