निखर रहा रजवाड़ा का रुप, लोग उत्साहित
कटिहार। राजवाड़ा पंचायत में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आगमन को लेकर सात निश्चय के तहत विकास कार्यों क
कटिहार। राजवाड़ा पंचायत में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आगमन को लेकर सात निश्चय के तहत विकास कार्यों को अमली-जामा पहनाने की कवायद तेज हो गई है। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सड़क निर्माण, शुद्ध पेयजल, बिजली, शौचालय निर्माण, विद्युतीकरण, विद्यालय, उप स्वास्थ्य केंद्र, को-ऑपरेटिव गोदाम की साफ-सफाई, रंग-रोगन आदि का कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है। मुख्यमंत्री के आगमन के पूर्व हर कार्य पूर्ण करने को लेकर कर्मी दिन-रात जुटे हुए हैं। जनशिकायत संबंधित मामलों का निष्पादन भी किया जा रहा है। मुख्यमंत्री के आगमन से लोगों का उत्साह चरम पर है। वर्षों की समस्या कुछ ही दिनों में दूर हो रही है। इन समस्याओं को लेकर ग्रामीण वर्षो से चक्कर काट रहे थे, उन समस्या का समाधान मुख्यमंत्री के आगमन से दूर हो रही है। पदाधिकारी कैंप कर विकास कार्यों को गति देने में लगे हुए हैं। पशु अस्पताल की ओर से शिविर आयोजित कर मवेशियों का इलाज कार्य भी किया जा रहा है। घर-घर नल द्वारा पानी पहुंचाने का कार्य हो रहा है। खुले में शौच करना, जर्जर सड़कों पर चलना, आयरन युक्त पानी पीना लोगों की विवशता थी। वहीं अब घर-घर शौचालय, नल द्वारा पानी पहुंचाने व नई सड़क बनाने सहित विद्युतीकरण का कार्य किया जा है। पंचायत के पैक्स अध्यक्ष राजीव रंजन राय उर्फ पप्पू राय, पंचायत समिति सदस्य वंदना देवी, वार्ड सदस्य यशोदा देवी, मुन्नी देवी, मो. लतीफ, उमाशंकर पांडे आदि जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री के निश्चय यात्रा के तहत राजवाड़ा पंचायत के आगमन पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि इसके चलते उनकी समस्याओं का समाधान हो रहा है। उन्होंने कहा कि इसका इंतजार वे लोग बेसब्री से कर रहे थे।