विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 17, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अंतर महाविद्यालय क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ

By Edited By:
Published: Mon, 17 Oct 2016 09:46 PM (IST)

कटिहार। भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय मधेपुरा के तत्वावधान में अंतर महाविद्यालय क्रिकेट प्रतियो

News Article Hero Image

कटिहार। भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय मधेपुरा के तत्वावधान में अंतर महाविद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ सोमवार को हुआ। डीएस कालेज मैदान में चल रहे प्रतियोगिता के पहले दिन कटिहार मेडिकल कालेज ने सालमारी आरडीएस कालेज को 85 रनों से हरा दिया। टास जीतकर कटिहार मेडिकल कालेज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट खोकर निर्धारित 20 ओवर में 182 रन बनाये। मेडिकल कालेज के कप्तान साकिब करीम ने 30 रन बनाये और बाद में दो विकेट भी लिया। जवाब में सालमारी आरडीएस कालेज की टीम 97 रन पर आल आउट हो गयी। सालमारी कालेज के कैप्टन साकिब ने 54 रन बनाये। संयुक्त रूप से दोनों टीम के कप्तान को मैन आफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। इस खेल में अम्पायर के रूप में मुन्ना झा, शमशाद आलम तथा दीपक जायसवाल थे।

इससे पूर्व प्रतियोगिता का शुभारंभ जिलाधिकारी ललन जी, एसडीओ सुभाष नारायण, पूर्व शिक्षा राज्यमंत्री डा. रामप्रकाश महतो ने किया। इस मौके पर डीएम ने कहा कि खेल क्षेत्र के माध्यम से भी बेहतर भविष्य बनाया जा सकता है। जिले के खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन कर देश के साथ विदेशों में भी नाम कमा सकते हैं। पूर्व शिक्षा राज्यमंत्री श्री महतो ने इस तरह के आयोजन को बेहतर बताते हुए जिले के खिलाड़ियों से बेहतर प्रदर्शन की अपेक्षा जतायी। कहा कि सच्ची लगन और मेहनत से खेल क्षेत्र में भी बेहतर भविष्य बनाया जा सकता है। अन्य वक्ताओं ने भी अपने-अपने संबोधन में खेल के महत्व पर प्रकाश डाला। डीएस कालेज के प्राचार्य ने बताया है कि अंतर महाविद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता में नौ टीमें भाग ले रही है। यह प्रतियोगिता 23 अक्टूबर तक चलेगा। इस मौके पर डा. एनएन झा, डा. आरएन मंडल, प्रो. एसएन कर्ण, प्रो. सुरेश प्रसाद ¨सह, डा. एसएन पोद्दार, डा. विजय मल, डा. कामेश्वर पंकज, प्रो. मदन कुमार झा, डा. अनवर हुसैन, प्रो. सुरेश कुमार जायसवाल, प्रो. मनजीत मोहन, प्रदीप कुमार, डा. शैलेश कुमार झा, प्रो. सुमन कुमार झा, अमिरूल हसन खान, डा. विनोद कुमार ओझा, प्रो. दिलीप कुमार झा, डा. रामनिवास शर्मा सहित कई कालेज कर्मी व खिलाड़ी उपस्थित थे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।