Move to Jagran APP

नप में शोभा की वस्तु बना फागिंग मशीन

कटिहार। मनिहारी नगर क्षेत्र में मच्छरों के बढ़े प्रकोप ने लोगों का जीना हराम कर दिया है। इधर मच्छरों

By Edited By: Published: Sat, 28 Nov 2015 08:34 PM (IST)Updated: Sat, 28 Nov 2015 08:34 PM (IST)

कटिहार। मनिहारी नगर क्षेत्र में मच्छरों के बढ़े प्रकोप ने लोगों का जीना हराम कर दिया है। इधर मच्छरों के प्रकोप से निजात दिलाने के लिए नगर पंचायत द्वारा कुछ साल पूर्व खरीदा गया फागिंग मशीन शोभा की वस्तु बना हुआ है। मशीन खरीद कर जब से आया है, तब से तीन चार बार ही चला है। उसके बाद से यह नगर वासियों के लिए शोभा की वस्तु बना हुआ है। फागिंग मशीन उचित देखरेख के अभाव मे नगर पंचायत में पड़ा जंग खा रहा है। लोगों ने इस दिशा मे पहल की मांग की हैं। वही इस संबंध मे नगर पंचायत की मुख्य पार्षद ममता की माने तो, नगर पंचायत की कार्यपालक पदाधिकारी को इस दिशा मे पहल करने को कहा जाएगा। बताते चले कि नगर पंचायत में इस मशीन को चलाने के लिए नगर पंचायत द्वारा रसायन भी क्रय कर रखी गई है। फिर भी इसका उपयोग नही हो रहा है। वहीं नगर पंचायत की कार्यपालक पदाधिकारी ने कहा कि अभी उनकी नई पदास्थापना हुई है। फागिंग मशीन के संबंध मे जानकारी ली जा रही है। जानकारी के अनुसार फागिंग मशीन को चलाने के लिए नगर पंचायत में कोई कर्मी व वाहन भी नही है। लोगों ने इस दिशा में तत्काल पहल करने की मांग की है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.