कटिहार के सातों विस क्षेत्र में मजबूत मोर्चाबंदी
खास बातें.. -बलरामपुर को छोड़ राजग भी जारी कर चुका है प्रत्याशियों की सूची -महागठबंधन की ओर से सा
खास बातें..
-बलरामपुर को छोड़ राजग भी जारी कर चुका है प्रत्याशियों की सूची
-महागठबंधन की ओर से सातों प्रत्याशियों की हो चुकी है घोषणा
- तीसरे मोर्चे में एनसीपी ने सातों विस क्षेत्र से उतारा प्रत्याशी
- महागठबंधन में कांगेस चार, जदयू दो व राजद एक सीट पर लड़ रही चुनाव
- राजग में भाजपा पांच सीट पर घोषित कर चुकी है प्रत्याशी, एक सीट पर लड़ रही लोजपा, बलरामपुर पर कायम है जिच
- एनसीपी के दावेदारी का जन अधिकार पार्टी कर रही विरोध
--------
कटिहार [प्रकाश वत्स]। जिले के सातों विधानसभा क्षेत्र में तीनों अहम गठबंधन के प्रत्याशियों की घोषणा लगभग हो चुकी है। केवल बलरामपुर में अभी राजग की ओर से प्रत्याशी की घोषणा होना बाकी है। बलरामपुर सीट पर अभी भी लोजपा व भाजपा के बीच जिच कायम रहने के चलते प्रत्याशी की घोषणा नहीं हो पायी है। वैसे वर्तमान परिस्थिति में वहां से भाजपा का पलड़ा भारी बताया जा रहा है।
जदयू महागठबंधन में यहां सात में से चार सीटें कांग्रेस की झोली में गयी है। चारों विस क्षेत्र से प्रत्याशी की घोषणा भी हो चुकी है। दो सीट पर जदयू तो एक सीट पर राजद चुनाव मैदान में है। इन दलों द्वारा भी प्रत्याशी की घोषणा की जा चुकी है। इसी तरह तीसरे मोर्चे में एनसीपी ने यहां के सातों विस क्षेत्र से अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है। इसको लेकर एनसीपी व जन अधिकार पार्टी के बीच खटास भी पैदा हो गयी है। इसके अलावा राजग की ओर से भाजपा ने यहां के पांच विस क्षेत्र से अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है। एक सीट लोजपा को मिली है और लोजपा ने भी अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है।
=====
विधानसभावार घोषित प्रत्याशी की सूची
कटिहार सदर विधानसभा क्षेत्र
1- तारकिशोर प्रसाद- भाजपा
2- विजय सिंह----- जदयू
3- डा. रामप्रकाश महतो- एनसीपी
मनिहारी विधानसभा क्षेत्र
1- मनोहर सिंह---- कांग्रेस
2- अनिल उरांव---- लोजपा
3- गीता किस्कू-----एनसीपी
कदवा विधानसभा क्षेत्र
1- डा. चन्द्रभूषण ठाकुर- भाजपा
2- हिमराज सिंह-----एनसीपी
3- शकील अहमद---- कांग्रेस
कोढ़ा विधानसभा क्षेत्र
1- महेश पासवान--- भाजपा
2- पूनम पासवान---- कांग्रेस
3- सुनीता देवी------एनसीपी
बरारी विधानसभा क्षेत्र
1- विभाष चन्द्र चौधरी- भाजपा
2- नीरज यादव-------राजद
3- मो. शकूर--------एनसीपी
प्राणपुर विधानसभा क्षेत्र
1- विनोद कुमार सिंह------भाजपा
2- मो. तौकीर आलम-- कांग्रेस
3- इशरत प्रवीण-----एनसीपी
बलरामपुर विधानसभा क्षेत्र
1- डा. दुलाल चन्द्र गोस्वामी- जदयू
2- महबूब आलम- भाकपा माले
3- हबीबुर रहमान---एनसीपी