बलरामपुर के युवक की पश्चिम बंगाल में मौत
- युवा कांग्रेस से जुड़ा था शाहपुर गांव वासी शब्बीर संवाद सूत्र, बलरामपुर (कटिहार) : बलर
- युवा कांग्रेस से जुड़ा था शाहपुर गांव वासी शब्बीर
संवाद सूत्र, बलरामपुर (कटिहार) : बलरामपुर प्रखंड से सटे सीमावर्ती पश्चिम बंगाल में शुक्रवार की रात सड़क दुर्घटना में बलरामपुर के एक युवक की मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार बलरामपुर-टुंगीदीघी सडक के मध्य करणदीघी थाना क्षेत्र अंतर्गत विपरीत दिशा से अनियंत्रित गति से आ रही ट्रैक्टर ने बाइक को ठोकर मार दी। इससे बाइक चालक शब्बीर आलम-27 वर्ष, पिता मु. जुनैद आलम, ग्राम शाहपुर की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही करणदीघी पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया तथा पोस्टमार्टम के लिए रायगंज अस्पताल भेज दिया। वहीं बाइक पर सवार दूसरा व्यक्ति शमशेर आलम, पिता अब्दुल मन्नान, ग्राम शाहपुर भी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए करणदीघी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां स्थिति गंभीर होने पर उसे समुचित इलाज के लिए पूर्णियां रेफर कर दिया गया। करणदीघी पुलिस के अनुसार ट्रैक्टर को जब्त कर लिया गया है। बता दें कि मृतक शब्बीर आलम की पत्नी आंगनबाड़ी सेविका है तथा वह कांग्रेस के युवा प्रकोष्ठ का कार्यकर्ता भी था। शब्बीर की मौत की खबर से शाहपुर गांव में मातम छा गया है। उसके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक अपने पीछे पत्नी एवं दो छोटे-छोटे बच्चों को छोड़ गया।