आवश्यक- पल्स पोलियो अभियान में सेविका नहीं लेंगी भाग
संसू बरारी (कटिहार) : नवम्बर एवं दिसम्बर माह के पल्स पोलियो अभियान चक्र में आंगनबाड़ी सेविक
By JagranEdited By: Published: Sun, 18 Nov 2018 01:29 AM (IST)Updated: Sun, 18 Nov 2018 01:29 AM (IST)
संसू बरारी (कटिहार) : नवम्बर एवं दिसम्बर माह के पल्स पोलियो अभियान चक्र में आंगनबाड़ी सेविका एवं सहायिका भाग नहीं लेगी। यह जानकारी आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की प्रदेश अध्यक्ष कुमारी गीता ने दी है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा निर्धारित अवधि से अधिक कार्य लेने तथा उनकी मांगो की अनदेखी किए जाने के कारण संघ द्वारा यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि सभी जिला के साथ प्रखंड अध्यक्षों को इस बाबत सूचित करते हुए इस दिशा में पहल की जा रही है। उन्होंने कहा कि इस मुद्?दे पर सेविकाएं एकजुट हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें