कांग्रेस की बैठक में जन आकांक्षा रैली की सफलता पर चर्चा
संवाद सहयोगी, कटिहार : आगामी तीन फरवरी को गांधी मैदान पटना में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गां
संवाद सहयोगी, कटिहार : आगामी तीन फरवरी को गांधी मैदान पटना में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में आयोजित जन आकांक्षा रैली की सफलता को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक जिला कांग्रेस कार्यालय राजेंद्र आश्रम में हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष प्रेम राय ने किया। इस मौके पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव सह जम्मू कश्मीर के सह प्रभारी शकील अहमद खान, एससी विभाग के राष्ट्रीय समन्वयक सह झारखंड प्रदेश प्रभारी कोढा विधायक पूनम पासवान, युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव तौकीर आलम मुख्य रूप से मौजूद रहे। बैठक में रैली की सफलता को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। कहा कि रैली को लेकर लोगों में काफी उत्साह है। कहा कि रैली में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शिरकत करेंगे। इसको लेकर तैयारी की गई है। जबकि रैली के पूर्व ही कई पदाधिकारी पटना पहुंचेंगे। इसके साथ ही अन्य मुद्दे पर चर्चा की गई। इस मौके पर सेवा दल के राष्ट्रीय शिक्षक विनोद यादव, इंटक के अध्यक्ष विकास ¨सह, सेवादल चेयरमैन शाहिद ¨हदुस्तानी, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ अध्यक्ष शमीम अंसारी, महिला कांग्रेस अध्यक्ष किरण पटेल, युवा कांग्रेस कटिहार विधानसभा अध्यक्ष इजहार अली ने भी बैठक को संबोधित किया। इस मौके पर जिला कांग्रेस कार्यालय प्रभारी तबरेज आलम, अरुण यादव, मु. असलम, मु. शमी, राकेश यादव, पंकज यादव, संगीता लांमा, माधव पांडेय, अब्दुल कलाम आजाद, सत्यनारायण चौधरी, संजय ¨सह, गुलाम सरवर, सिकंदर मंडल, मु. जसीम उर्फ सोनू, फिरोज आलम, अनिल यादव, सचिन चौधरी, चंदन पासवान, संजय कुमार दास, राजीव कुमार रंजन, रंजन यादव, सनोवर आलम, रूमी खान, मनीष यादव, चंद्रभूषण ठाकुर, जियाउल हक, मसरूर आलम, सौरभ कुमार, संजय कुमार झा, नीरज यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।