सामान्य वर्ग को दस फीसदी आरक्षण मिलने पर प्रसन्नता
संवाद सूत्र, कदवा (कटिहार) : सामान्य वर्ग के लोगों को दस प्रतिशत आरक्षण देने का बिल पास होन
संवाद सूत्र, कदवा (कटिहार) : सामान्य वर्ग के लोगों को दस प्रतिशत आरक्षण देने का बिल पास होने एवं कानून बनने के बाद कई लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फैसले की सराहना की है। केंद्र सरकार द्वारा कानून बनाकर सवर्णों को दस प्रतिशत आरक्षण देने के फैसले पर भाजपा पिछड़ा वर्ग जिलाध्यक्ष मनोज मंडल ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के इस फैसले से सबका साथ सबका विकास का नारा सार्थक रुप लिया है। इस कानून से सामान्य वर्ग के कमजोर लोगों को लाभ मिलेगा। वहीं भाजपा मंडल अध्यक्ष धर्मेन्द्र नाथ ठाकुर ने इस फैसले की तारीफ करते हुए इसे एनडीए सरकार का क्रांतिकारी कदम बताया है। आरक्षण लागू होने पर चांदपुर मंडल अध्यक्ष शोभन दास, संजीव ठाकुर, कुमोद मिश्र, अमरेंद्र झा सहित अन्य लोगों ने भी प्रसन्नता जताई है।