Move to Jagran APP

असंगठित कांग्रेस की बैठक में जन प्रदर्शन की सफलता पर जोर

संवाद सहयोगी, कटिहार : असंगठित कामगार कांग्रेस की बैठक मंगलवार को राजेंद्र आश्रम में ह

By JagranEdited By: Published: Tue, 15 Jan 2019 11:34 PM (IST)Updated: Tue, 15 Jan 2019 11:34 PM (IST)
असंगठित कांग्रेस की बैठक में जन प्रदर्शन की सफलता पर जोर
असंगठित कांग्रेस की बैठक में जन प्रदर्शन की सफलता पर जोर

संवाद सहयोगी, कटिहार : असंगठित कामगार कांग्रेस की बैठक मंगलवार को राजेंद्र आश्रम में हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में असंगठित कामगार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश गुरनानी मौजूद थे। बैठक की अध्यक्षता असंगठित कामगार कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राजकुमार मंडल ने किया। इस मौके पर 42 लोगों को कांग्रेस की सदस्यता दिलाई गई। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम के तहत 21 जनवरी को जनप्रदर्शन का आयोजन किया जाएगा। इसमें जुलूस राजेंद्र आश्रम से निकलकर विभिन्न मार्गों से होते हुए समाहरणालय पहुंचेगा। शिष्टमंडल द्वारा जिलाधिकारी को मांग पत्र सौंपा जाएगा। कहा कि तीन फरवरी को जन आकांक्षा रैली को सफल बनाने पर भी विचार विमर्श किया गया। कहा कि इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक कांग्रेस की भागीदारी सुनिश्चित हो, इसके लिए हर आवश्यक कदम उठाया जा रहा है। इस मौके पर सिकंदर ऋषि, अशफाक, निशा देवी, बेचन शर्मा, रेखा देवी, श्रवण मंडल, मु. मनीर, निरंजन शर्मा, अब्दुल रशीद, विनोदानंद झा, अशोक ¨सह, पूनम देवी, विश्वनाथ मंडल, बिजली देवी, पप्पू साह आदि मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.