सलाहकार समिति सदस्य चयनित होने पर विधायक ने दी बधाई
संवाद सहयोगी, कटिहार : भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष सह अधिवक्ता सुनील प्रसाद कर्ण के
संवाद सहयोगी, कटिहार : भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष सह अधिवक्ता सुनील प्रसाद कर्ण के रेलमंडल सलाहकार समिति के सदस्य चुने जाने पर सदर विधायक तारकिशोर प्रसाद ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए उन्हें बधाई दी है। विधायक ने कहा कि श्री कर्ण लंबे समय से राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रचारक रहने के उपरांत भाजपा में विभिन्न संगठनों के पदों पर रहकर जिलाध्यक्ष भी बने। कहा कि उन्हें इस पद पर सदस्य के रूप में चयनित होने पर रेल यात्रियों को लाभ मिलेगा। बधाई देने वालों में विश्वनाथ मुकिम, बबन कुमार झा, रेणु तिवारी, दिलीप वर्मा, ओम प्रकाश यादव, रामनाथ पांडेय, मनोज सरकार, वीरेंद्र यादव, देवव्रत गुप्ता, प्रकाश रंजन, बबलू गुप्ता, प्रमोद महतो, पप्पू गुप्ता, गजेंद्र पाठक, राजेश पटावरी, सौरभ मालाकार, भोला महतो, लक्ष्मण वर्मा, नीतू चौधरी, सुनीता देवी, शोभा जायसवाल आदि शामिल हैं।