प्रमुख व बीडीओ ने भी झाड़ू थाम की सफाई
अभियान = फोटो:- 29केएटी-6 कैप्शन= झाडू लगाते अधिकारी व अन्य। संवाद सूत्र, कुर्सेला (कटिहार) :
अभियान =
फोटो:- 29केएटी-6
कैप्शन= झाडू लगाते अधिकारी व अन्य।
संवाद सूत्र, कुर्सेला (कटिहार) : राष्ट्रीय स्वच्छता जागरूकता एवं निर्मल भारत अभियान के तहत प्रखंड मुख्यालय में सोमवार को सफाई अभियान का शुरूआत की गई। प्रखंड प्रमुख मनीष सिंह, बीडीओ राजकुमार पंडित, सीओ शंकर लाल विश्वास आदि ने भी झाड़ू चलाकर लोगों को इसके लिए प्रेरित किया। इस दौरान लोगों को स्वच्छता का महत्व भी बताया गया। साथ ही लोगों से घर-आंगन के अलावा समाज व गांव के भी स्वच्छ रखने हेतु प्रेरित किया गया। अभियान में अंचल निरीक्षक राकेश कुमार राम, उपप्रमुख विनोद रविदास, पंसस दीपक सिंह, अनिल सिंह, सुनिल साह आदि ने भी सहभागिता निभायी। प्रमुख मनीष सिंह ने कहा कि साफ-सफाई ही रोग से बचाव का सर्वोत्तम उपाय है। स्वच्छता से शरीर एवं मस्तिष्क ठंडा रहता है। साफ-सफाई में लक्ष्मी का बास होता है। इसलिए गांव व समाज में साफ-सफाई जरूरी है। इस कार्य में बिना भेदभाव के सभी को मिलकर हाथ बंटाना चाहिए।