भगवानपुर अंचल में अमीनों की कमी से कार्य प्रभावित
भगवानपुर अंचल क्षेत्र में भूमि मापी की समस्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। क्योंकि अंचल कार्यालय में जो अमीन कार्यरत हैं वह मात्र तीन दिन भगवानपुर में भूमि मापी करते हैं। अन्य दीन दूसरे प्रखंड में प्रतिनियोजन पर हैं।

बताया जाता है कि कार्यालय में प्रतिदिन भूमि मापी के कई आवेदन पड़ते हैं। जिसकी भूमि मापी समय से नहीं हो पा रही है। सरकार ने हर शनिवार को भूमि विवाद निष्पादन के लिए थाना परिसर में शिविर लगाया जाता है। जिसमें थानाध्यक्ष व सीओ की उपस्थिति में छोटे-छोटे भूमि विवादों का निपटारा किया जाता है। लेकिन अधिकांश भूमि विवाद मामले में भूमि मापी की आवश्यकता पड़ती है। अंचल कार्यालय में एक अमीन कार्यरत हैं। जिससे पूरे अंचल में भूमि मापी कर पाना संभव नहीं है।
सीओ विनोद कुमार सिंह ने बताया कि अंचल के लिए एक अमीन मिला है। वह तीन दिन दूसरे प्रखंड में प्रतिनियुक्त हैं। इसके चलते भूमि विवाद मामलों को निपटाने में काफी परेशानी होती है। अमीन की कमी के बारे में जिला प्रशासन को जानकारी दे दी गई है।