खाना बनाने के दौरान आग लगने से वृद्धा झुलसी, भर्ती
जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के टोड़ी गांव में गुरुवार की सुबह खाना बनाने के दौरान आग लगने से एक वृद्धा झुलस गई। घटना के चार घंटे बाद उसकी विवाहिता पुत्री ने टोड़ी पहुंच कर मां को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया।
जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के टोड़ी गांव में गुरुवार की सुबह खाना बनाने के दौरान आग लगने से एक वृद्धा झुलस गई। घटना के चार घंटे बाद उसकी विवाहिता पुत्री ने टोड़ी पहुंच कर मां को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है। वह लगभग 30 फीसदी झुलस गई है। मिली जानकारी के अनुसार, टोड़ी गांव निवासी स्वर्गीय रामकेशी यादव की पत्नी लगभग 60 वर्षीय कुंती कुअंर गुरुवार की सुबह घर में चूल्हा पर लकड़ी व गोइठा से खाना बना रही थी। इसी दौरान आग की लपटे उसकी साड़ी पकड़ ली, जिससे सिर व चेहरे तथा गले का कुछ हिस्सा झुलस गया। उसके चिल्लाने पर आसपास के लोगों ने पहुंचकर आग बुझाई। इस दौरान घर के अन्य परिजन सिवाना में पशु चराने व कृषि कार्य करने चले गए थे। पड़ोस के लोगों वे वृद्धा की अखलासपुर में विवाहित पुत्री लक्ष्मीना देवी को फोन से घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुत्री टोड़ी गांव पहुंच गई। उस समय सिवाना से उसका भाई भी घर पर आ गया। तब दोनों ने झुलसी महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया।