ऑपरेशन के बाद महिलाओं को नहीं मिला बेड
स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में गुरुवार को डॉ. आर के पांडेय व एएनएम प्रमिला कुमारी, संध्या।
स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में गुरुवार को डॉ. आर के पांडेय व एएनएम प्रमिला कुमारी, संध्या कुमारी, अंबिका कुमारी के द्वारा छह महिलाओं का बंध्याकरण आपरेशन किया गया। लेकिन पीएचसी में बंध्याकरण के बाद महिलाओं को बेड की जगह फर्श पर ही सुला दिया गया। महिलाओं को फर्श पर रहने से उन्हें काफी कष्ट का सामना करना पड़ा। अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही के चलते महिलाओं को अक्सर परेशानी का सामना करना पड़ता है। एक कर्मी ने बताया कि जिन महिलाओं का बंध्याकरण आपरेशन किया गया उनमें सभी अलग अलग गांव की है। जिसमें सोनी देवी सोनाव, अनूपा देवी हुडरी, सुनीता देवी बाघी, सरोजा देवी धवपोखर, ¨बदु देवी राजा के अकोढ़ी, सोनी देवी बिछिया आदि शामिल हैं। महिलाओं के साथ आए परिजन भी इस लापरवाही के कारण परेशानी दिखे।