मामूली विवाद में लाठी-डंडा से पीटकर महिला की हत्या
स्थानीय थाना क्षेत्र के अखिनी गांव में एक महिला की मामूली विवाद में लाठी-डंडा से पीटकर हत्या कर दी गई। मृतका अखिनी गांव निवासी सुरेश बिद की पत्नी कमली देवी (50 वर्ष) बताई जाती है। घटना का कारण मामूली विवाद बताया जा रहा है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के लिए भभुआ भेज दी।

मिली जानकारी के अनुसार, कमली देवी गुरुवार की शाम अपने घर से कुछ दूर उपला पाथने के लिए जमीन पर से खर पतवार हटाकर सफाई कर रही थी। तभी उन्हीं के पट्टीदारों ने आकर जमीन को अपना बताया। महिला जमीन को अपना बता कर उपला पाथने की बात कही। इसी बात को लेकर दोनों तरफ से कहासुनी हुई। कहासुनी से बात गंभीर होती गई और कुछ ही समय बाद तीन से चार लोगों ने लाठी-डंडे से महिला पर प्रहार कर दिया। जिससे उसके सिर में गहरी चोट लग गई और महिला की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों द्वारा परिजनों को सूचना दी गई। तब मौके पर पहुंच कर परिजनों ने देखा कि उसकी मौत हो चुकी है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में ले लिया। मृतक महिला के देवर जवाहिर बिद द्वारा बताया गया कि यह सब पुरानी दुश्मनी के चलते किया गया है। पूर्व से भूमि विवाद चल रहा था। जवाहिर बिद ने बताया कि उक्त गांव के ही गया बिद, सुमेर बिद, जुगुल बिद, रामअवतार बिद के साथ अन्य लोगों ने महिला पर लाठी-डंडे से वार किया है। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। शव को अपने कब्जे में ले लिया गया है व कागजी कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भभुआ भेजा जा रहा है। मृतक के परिजनों द्वारा अभी तक थाने में किसी के ऊपर कोई लिखित आवेदन नहीं दिया गया है। वैसे जिन लोगों पर हत्या का आरोप है वे लोग फरार है। उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
- शक्ति कुमार सिंह, थानाध्यक्ष, नुआंव