तीन शिफ्ट में बंटेगा राशन, निगरानी के लिए बना कंट्रोल रूम
कैमूर। डीएम डॉ. नवल किशोर चौधरी ने कहा है कि जिले के जन वितरण प्रणाली दुकानों में अब तीन शिफ्ट में राशन का वितरण होगा।
कैमूर। डीएम डॉ. नवल किशोर चौधरी ने कहा है कि जिले के जन वितरण प्रणाली दुकानों में अब तीन शिफ्ट में राशन का वितरण होगा। इसमें सुबह सात बजे से शाम चार बजे तक जन वितरण प्रणाली के दुकान खुली रहेंगी। सात बजे से 10 बजे तक सभी बुजुर्ग राशन कार्डधारी को राशन मिलेगा। जबकि 10 बजे से 2 बजे तक सभी श्रेणी के राशन कार्ड धारी आकर राशन ले सकेंगे। जबकि दो बजे से चार बजे के बीच में सिर्फ महिला राशन कार्डधारी ही आकर राशन ले सकेंगे। वे अपने कार्यालय कक्ष में प्रेसवार्ता में यह जानकारी दी।
जिलाधिकारी ने कहा कि प्रखंडों में राशन वितरण का काम शुरू हो गया है लेकिन जहां तक राशन नहीं पहुंच पाया है तो कोशिश है कि हर हाल में 15 तक तक राशन पहुंच जाए और लोगों को राशन मुहैया भी हो जाए। डीएम ने बताया कि पूर्व में जितना राशन मिलता था उससे प्रत्येक सदस्य को पांच किलो अधिक राशन मिलेगा। इसके अलावा जिला स्तर पर अनुश्रवण के लिए एक कंट्रोल रूम बनाया गया है। वहीं भभुआ व मोहनियां अनुमंडल में भी एक-एक कंट्रोल रूम का निर्माण किया गया है। राशन वितरण के समय सोशल डिस्टेंसिग मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया गया है। वहीं पॉस मशीन के माध्यम से राशन वितरण नहीं होगा। मात्र पॉस मशीन पर सिर्फ डीलर ही अंगूठा लगाएंगे।
डीएम ने बताया कि वैसे लोगों की भी सूची बनाई जा रही है जिनके पास राशन कार्ड नहीं है या तो वे राशन कार्ड के लिए अप्लाई किए थे अभी तक उनका नहीं बन पाया है। उनकी सूची बनाई जा रही है। जल्द ही उनको भी राशन मिलेगा। इस दौरान एसपी दिलनवाज अहमद व डीएसओ प्रभात कुमार झा भी मौजूद रहे।