विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 04, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होगा बख्तियार खां मकबरा

By JagranEdited By:
Published: Wed, 04 Jul 2018 11:53 PM (IST)

संवाद सूत्र चैनपुर: प्रखंड क्षेत्र में ग्राम नौघरा के सिवान में स्थित बख्तियार खां का मकबरा पय

पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होगा बख्तियार खां मकबरा
पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होगा बख्तियार खां मकबरा

संवाद सूत्र चैनपुर: प्रखंड क्षेत्र में ग्राम नौघरा के सिवान में स्थित बख्तियार खां का मकबरा पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा है। लेकिन सुविधाओं के अभाव से पर्यटकों की रुचि यहां के प्रति कम हो गई। इस मामले को दैनिक जागरण अखबार ने 30 जून को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर प्रकाशित होने के बाद बुधवार को मकबरे का निरीक्षण करने पटना से पूर्व मुख्य सचिव अंजनी कुमार ¨सह अन्य पदाधिकारियों के साथ कैमूर के चैनपुर प्रखंड पहुंचे। जिला पदाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी, एसडीओ अनुपम ¨सह, वरीय पदाधिकारी अशोक कुमार दास, चैनपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी राजेश कुमार सहित पूरी टीम ने 45 मिनट तक आसपास के परिसर में घूम कर मौके पर मौजूद दरवान दीवान रजीउल्ला एवं रामगढ़ मुंडेश्वरी के भोला ¨सह से जानकारी प्राप्त की। जिसमें दरवानों के द्वारा बताया गया कि पर्यटकों को रुकने के लिए एक भी विश्रामगृह नहीं है। जिसके चलते अंधेरा होने से पहले ही लोग यहां से निकल जाना चाहते हैं। उक्त स्थल पर शौचालय नहीं होने की भी जानकारी दी गई। जब डीएम के द्वारा पूछा गया कि वर्तमान समय में कितने पर्यटक आते हैं तो दरवान ने बताया की गुरुवार व शुक्रवार को 5000 से अधिक पर्यटक आते हैं। डीएम ने पर्यटकों के लिए विश्राम गृह, शौचालय सहित अन्य आवश्यक सुविधा बहाल कर पर्यटक स्थल बनाने की बात कही। बख्तियार खां के मकबरे का निरीक्षण करने के बाद पूरी टीम जगदहवां डैम पहुंची। जहां डैम का निरीक्षण कर विचार विमर्श किया गया एवं कहा गया कि कोहीरा नदी से अगर इस डैम को जोड़ने के बाद इसे कर्मनाशा नदी में मिला दिया जाए तो इस क्षेत्र में ¨सचाई की समस्या हमेशा के लिए दूर हो जाएगी। जिस पर पटना से आई टीम के लोगों ने भी अपनी सहमति जताई।