Move to Jagran APP

किसके सिर सजेगा सासाराम के सांसद का ताज

सासाराम के सांसद का ताज 13 उम्मीदवारों में से किसके सिर सजेगा इसका फैसला गुरुवार को होगा। मोहनियां के कृषि बाजार समिति के प्रांगण में सुबह आठ बजे से मतगणना होगी। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। 13 उम्मीदवारों में तीन महिलाएं भी शामिल हैं।

By JagranEdited By: Published: Wed, 22 May 2019 04:13 PM (IST)Updated: Wed, 22 May 2019 04:28 PM (IST)
किसके सिर सजेगा सासाराम के सांसद का ताज

कैमूर। सासाराम के सांसद का ताज 13 उम्मीदवारों में से किसके सिर सजेगा, इसका फैसला गुरुवार को होगा। मोहनियां के कृषि बाजार समिति के प्रांगण में सुबह आठ बजे से मतगणना होगी। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। 13 उम्मीदवारों में तीन महिलाएं भी शामिल हैं।

loksabha election banner

बता दें कि सासाराम संसदीय सीट के लिए 19 मई को मतदान संपन्न हुआ था। इसके लिए छह विधानसभा क्षेत्रों में वोट डाले गए थे। इसमें कैमूर जिले का भभुअ, मोहनियां व चैनपुर विधानसभा और सासाराम जिले का चेनारी, सासाराम व करगहर विधानसभा क्षेत्र शामिल है। मतदान के उपरांत कर्मियों ने बाजार समिति में बनाए गए वज्रगृह में ईवीएम जमा कर दिए थे।

मतगणना को लेकर लोगों में ऊहापोह की स्थिति बनी हुई है। कौन जितेगा कौन हारेगा इसको लेकर बाजार में खूब चर्चा हो रही है। सभी के मुंह से यह कहते सुना जा रहा है कि गुरुवार को सब स्पष्ट हो जाएगा। गुरुवार करीब एक बजे तक सासाराम संसदीय क्षेत्र का परिणाम आने की संभावना है। इनके भाग्य का होगा फैसला

1. छेदी पासवान - भाजपा

2. मीरा कुमार - कांग्रेस

3. मनोज कुमार - बसपा

4. धर्मराज पासवान - लोकजन विकास मोर्चा

5. निर्मला देवी - प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया

6. विद्या देवी - बहुजन मुक्ति पार्टी

7. सत्यनारायण राम - आंबेडकराइट पार्टी ऑफ इंडिया

8. अशोक पासवान- निर्दलीय

9. अशोक बैठा - निर्दलीय

10. रघुनी राम शास्त्री - शोषित समाज दल

11. रजनीकांत चौधरी - जय जनता पार्टी

12. राम एकबाल राम - निर्दलीय

13. सत्य नारायण पासवान - अखिल भारतीय अपना दल

-----------

2014 के नतीजे

छेदी पासवान (भाजपा): 366087

मीरा कुमार (काग्रेस): 302760

केपी रमैया (जदयू): 93310

जीत-हार का अंतर: 633327 2009 के नतीजे

मीरा कुमार (काग्रेस): 192213

मुनी लाल (भाजपा): 149259

ललन पासवान (राजद): 109498

जीत-हार का अंतर: 42954

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.