कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में घुसा सुवरन नदी का पानी
संवाद सूत्र, भगवानपुर: रविवार की रात हुई मूसलाधार बारिश से सुवरन नदी का जलस्तर काफी ब
संवाद सूत्र, भगवानपुर: रविवार की रात हुई मूसलाधार बारिश से सुवरन नदी का जलस्तर काफी बढ़ गया है। नदी का जलस्तर बढ़ जाने के चलते सुवरन नदी के पास स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में लगभग तिन फीट पानी घुस गया। विद्यालय में पानी घुसते ही विद्यालय में अफरा-तफरी मच गई। विद्यालय संचालक कन्या मध्य विद्यालय के हेडमास्टर अर¨वद कुमार ¨सह वार्डेन कल्पना कुमारी ने कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में रहने वाली छात्राओं को सुरक्षा की ²ष्टि से दूसरे तल्ले पर ले गई। वार्डेन कल्पना ने बताया कि विद्यालय में पानी प्रवेश करने की सूचना जिला कार्यालय को भी दे दी गई है। विद्यालय में पानी प्रवेश करने से विद्यालय में रखे गए खाद्य पदार्थ आदि सामान भी नष्ट हो गए। समाचार लिखे जाने तक नदी के पानी का जलस्तर बढ़ रहा था। जिसके चलते विद्यालय की छात्राओं को संचालकों में काफी भय था की कहीं रात में पानी न बढ़ जाए। वार्डेन ने बताया कि सन 2012 में भी नदी का पानी उफान पर आने के चलते आवासीय विद्यालय के पहले तल्ले तक पानी पहुंच गया था। जिसके चलते काफी परेशानी हुई थी। उस समय पुलिस प्रशासन व आम लोगों के काफी परिश्रम के बाद विद्यालय में रहने वाली छात्राओं व शिक्षिकाओं को बाढ़ के पानी से बाहर निकाला गया था। बताया जाता है कि मंगलवार को कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में निरीक्षण के लिए पटना से टीम आने वाली है। टीम को जांच में भी काफी परेशानी उठानी पड़ेगी। क्योंकि पानी का जलस्तर खिसक जाने के बाद भी विद्यालय में दुर्गंध फैल जाता है। जिससे छात्राओं को बीमारी फैलने का भी भय बना रहता है। वहीं पास में स्थित पीएचसी में भी नदी का पानी प्रवेश होने से अफरा तफरी मच गई।