Move to Jagran APP

सवा छह करोड़ की राशि से विद्यालय की सुधरेगी स्थिति

मरम्मत की बांट जोह रहे विद्यालयों के जल्द ही अच्छे दिन आने वाले हैं। जर्जर विद्यालय कि मरम्

By JagranEdited By: Published: Tue, 12 Feb 2019 11:18 PM (IST)Updated: Tue, 12 Feb 2019 11:18 PM (IST)
सवा छह करोड़ की राशि से विद्यालय की सुधरेगी स्थिति

मरम्मत की बांट जोह रहे विद्यालयों के जल्द ही अच्छे दिन आने वाले हैं। जर्जर विद्यालय कि मरम्मत तथा उसके शौचालय, पेयजल आपूर्ति आदि की मरम्मत के साथ। साथ कई अन्य कार्य कराएं जाएंगे। विभागीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सर्व शिक्षा अभियान पटना की ओर से भभुआ जिला सर्व शिक्षा अभियान को लगभग सवा छह करोड़ की राशि का आवंटन हुआ है। वित्तीय वर्ष 2018-19 के लिए भारत सरकार के पीएबी के तहत अनुमोदित वार्षिक कार्य बजट योजना में पारित किया गया था। विद्यालय में समग्र विकास के लिए राशि निर्गत की जानी है। मिली जानकारी के मुताबिक सर्व शिक्षा अभियान, राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा, तथा शिक्षक शिक्षा का विलयन कर के समग्र शिक्षा के नाम से कार्यक्रम प्रारंभ किया गया है। समग्र विद्यालय अनुदान भी स्वीकृत गतिविधियों में से एक महत्वपूर्ण गतिविधि है।

loksabha election banner

किस के लिए किया जाएगा राशि का उपयोग- विभागीय सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक अक्रियाशील विद्यालयों में उपकरण खरीदने के लिए, शिक्षण द्वारा उपभोग सामग्री खेल की सामग्रियां, खेलों के उपकरण प्रयोगशाला, बिजली शुल्क, इंटरनेट, जल शिक्षण हेतु कई सामग्री खरीदी जाएगी। भौतिक संरचना को अच्छी स्थिति में रखने के उद्देश्य से विद्यालयों भवनों का वार्षिक रख रखाव व शौचालय का रखरखाव पर खर्च करना है। अनुदान की राशि का न्यूनतम 10 प्रतिशत की राशि से शौचालय सहित उपलब्ध सुविधाओं के रख रखाव, सुरक्षित पेयजल, तथा पानी, सफाई व्यवस्था एवं स्वच्छता साबुन से हाथ धुलाई, संचालन और व्यवहार परिवर्तन एवं क्षमता संर्वद्धन इत्यादि में प्रयोग किया जाएगा। यह अनुदान राशि यू डायस 2016-17 के नामांकन के आंकड़ा के आधार में ही मिलेगा। जिले के कुल 1148 विद्यालयों को लाभ मिलना था। लेकिन मोहनियां प्रखंड के शंकरडीह प्राथमिक विद्यालय को कन्या प्राथमिक विद्यालय में सामंजन कर देने के बाद अब जिला के 1147 विद्यालयों को ही करीब छह करोड़ की राशि का लाभ मिलेगा।

सुधरेगी स्थिति - विद्यालयों में अनुदान की राशि मिलने से उनकी स्थिति में काफी सुधार होगा। जिले के कई विद्यालयों में भवन जर्जर की स्थिति है। राशि मिलने से उसकी मरम्मत की जा सकती है। साथ ही विद्यालयों में खेलने का सामान भी उपलब्ध हो पाएगा।जिससे छात्रों को पढ़ाई के साथ साथ स्वच्छता तथा उनके शारीरिक गतिविधियों पर भी ध्यान दिया जाएगा।

कैसे मिलेगी राशि

एक से 15 नामांकन तक के विद्यालय के लिए - 12500 रूपये

16 से 100 तक नामांकन वाले विद्यालयों के लिए 25000 रूपये

101 से 250 तक नामांकन वाले विद्यालयों के लिए - 50000 रूपये

251 से 1000 तक नामांकन वाले विद्यालयों के लिए - 75000 रूपये

1000 से ऊपर तक नामांकन वाले विद्यालयों के लिए - एक लाख रूपये

क्या कहते हैं पदाधिकारी- इस संबंध में पूछे जाने पर सर्व शिक्षा अभियान के डीपीओ नीरज कुमार ने बताया की विभाग से विद्यालय अनुदान की राशि का आवंटन प्राप्त हो गया है। जल्द ही बीआरसी के माध्यम से विद्यालयों को राशि उपलब्ध कराया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.