Move to Jagran APP

27 दोपहिया वाहनों से वसूला गया 27 हजार का जुर्माना

पेज तीन- एसटीवाई चार के साथ लगा लेंगे। फोटो नंबर- 13 संवाद सूत्र चैनपुर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में शुक्रवार को परिवहन विभाग द्वारा जांच अभियान चलाया गया। जिसमें कुल 44 वाहनों को पकड़ा गया। इसमें 27 वाहनों के चालकों से 27 हजार रुपया जुर्माना वसूल किया गया। इसी क्रम

By JagranEdited By: Published: Fri, 06 Sep 2019 05:53 PM (IST)Updated: Fri, 06 Sep 2019 05:53 PM (IST)
27 दोपहिया वाहनों से वसूला गया 27 हजार का जुर्माना

कैमूर। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में शुक्रवार को परिवहन विभाग द्वारा जांच अभियान चलाया गया। जिसमें कुल 44 वाहनों को पकड़ा गया। इसमें 27 वाहनों के चालकों से 27 हजार रुपया जुर्माना वसूल किया गया। इसी क्रम में चैनपुर थाना परिसर के सामने मुख्य सड़क पर भभुआ से आई परिवहन विभाग की टीम के द्वारा वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान 22 दोपहिया वाहनों से नए परिवहन नियम के अनुसार जुर्माना वसूला गया। इस संबंध में डीटीओ राम बाबू ने बताया कि शुक्रवार की दोपहर दो बजे से शाम चार बजे तक नए वाहन अधिनियम के तहत चैनपुर थाना के सामने सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। जिसमें बिना हेलमेट के दोपहिया वाहन चलाते 22 लोगों को पकड़ा गया। जिनसे 22 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। वहीं चार दोपहिया वाहन जिनसे अर्थदंड नहीं वसूला जा सका। उन्हें चैनपुर थाना को सुपुर्द कर दिया गया। डीटीओ ने बताया कि अब जिले के प्रत्येक थाना अंतर्गत जांच अभियान चलाया गया। जिसके सभी जगह मिला कर 44 वाहनों को पकड़ा गया है। जिसमें से 27 वाहनों से 27 हजार रुपये वसूल किए गए हैं। शेष वाहनों को संबंधित थाना को सुपुर्द कर दिया गया।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.