मारपीट के मामले में दो युवक गिरफ्तार
थाना क्षेत्र के ग्राम हाटा में रविवार की रात चांद व चैनपुर थाना के संयुक्त छापेमारी में संजय यादव पिता राम बचन यादव को गिरफ्तार कर लिया गया।
थाना क्षेत्र के ग्राम हाटा में रविवार की रात चांद व चैनपुर थाना के संयुक्त छापेमारी में संजय यादव पिता राम बचन यादव को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के संबंध में चांद व चैनपुर थाना के इंस्पेक्टर राघव दयाल ¨सह ने बताया कि चांद थाना के ग्राम भलुआरी में लगभग दो माह पूर्व एक युवक को मारपीट कर घायल कर दिया गया था। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। युवक के द्वारा जिन लोगों पर मारपीट का आरोप लगाया गया था उसमें संजय यादव भी शामिल था। काफी समय से गिरफ्तारी के प्रयास में पुलिस थी। मगर आरोपित फरार था। गुप्त सूचना के आधार पर रविवार की रात छापेमारी में उसे गिरफ्तार किया गया। वहीं चैनपुर थाना के ग्राम दुबे के सरैया में सोमवार की सुबह पुलिस के द्वारा छापेमारी में राजेश गोंड को गिरफ्तार किया गया। चैनपुर थाना से मिली जानकारी के अनुसार राजेश गोंड पर जान से मारने की नीयत से मारपीट करने का आरोप है।