शरारती तत्वों ने दो पेट्रोल पंप में आग लगाने का किया प्रयास
भभुआ-चैनपुर पथ पर सुअरा नदी से पहले स्थित दो पेट्रोल पर में शनिवार की रात कुछ शरारती तत्वों ने आग लगाने का प्रयास किया।
By JagranEdited By: Published: Sun, 14 Apr 2019 09:14 PM (IST)Updated: Sun, 14 Apr 2019 09:14 PM (IST)
भभुआ-चैनपुर पथ पर सुअरा नदी से पहले स्थित दो पेट्रोल पर में शनिवार की रात कुछ शरारती तत्वों ने आग लगाने का प्रयास किया। हालाकि इसमें किसी प्रकार का कोई हादसा नहीं हुआ। जानकारी के अनुसार, दो बाइक पर सवार शरारती तत्व ने कपड़े में आग लगाकर पेट्रोल पंप पर फेंक दिया और भाग निकले। कर्मियों ने उसे बुझाते हुए भभुआ पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जाच की। भभुआ थानाध्यक्ष सत्येंद्र राम ने बताया कि शरारती तत्वों की पहचान कर ली गई है। गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें