Move to Jagran APP

दिव्यांगों को बांटी गई ट्राई साइकिल

कैमूर। भभुआ प्रखंड मुख्यालय पर शनिवार को दिव्यांगों के बीच ट्राई साइकिल और वैशाखी आदि

By Edited By: Published: Sun, 04 Sep 2016 02:53 AM (IST)Updated: Sun, 04 Sep 2016 02:53 AM (IST)

कैमूर। भभुआ प्रखंड मुख्यालय पर शनिवार को दिव्यांगों के बीच ट्राई साइकिल और वैशाखी आदि का वितरण किया गया। साइकिल नहीं मिलने से कई दिव्यांग निराश होकर लौट गए। इधर ट्राई साइकिल वितरण की सूचना पर प्रखंड मुख्यालय में दस बजे दिन से ही दिव्यांगों का जमावड़ा लग गया था। जिनके बीच बीडीओ मानेन्द्र कुमार सिंह, प्रखंड प्रमुख माया देवी द्वारा ट्राई साइकिल और वैशाखी वितरित की गई। इस संबंध में बीडीओ ने बताया कि मुख्यमंत्री दिव्यांग सशक्तीकरण योजना संबल के तहत सामाजिक सुरक्षा विभाग के सौजन्य से दिव्यांगों को ट्राई साइकिल और वैशाखी दिया गया। इसके लिए अधिकतम जरूरतमंद दिव्यांगों का चयन किया गया था। उन्होंने बताया कि सामान्य वर्ग से 5 दिव्यांगों को ट्राई साइकिल एवं 2 दिव्यांगों को वैशाखी तथा अन्य प्रकार के 5 दिव्यांगों को ट्राई साइकिल एंव 2 दिव्यांगों को वैशाखी दिया गया। इधर साइकिल पा कर खुशी व्यक्त करते हुए सिकठी गांव के आठवीं कक्षा के छात्र आकाश कुमार ने बताया कि वह अपने भाई के साइकिल पर पीछे बैठ कर स्कूल जाता था। लेकिन अब वह अपनी साइकिल से स्कूल जा सकेगा। इसी तरह जमुआंव गांव से आए मोबाइल रिपेयर करने वाले मिस्त्री अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि वह अपने दुकान पर लकड़ी के चार पहिया गाड़ी से जाता था। जिसे उसका भाई चलाता था। लेकिन अब वह अपने ट्राई साइकिल से दुकान जायेगा।

loksabha election banner

कई दिव्यांग लौटे निराश

शनिवार को प्रखंड मुख्यालय भभुआ में ट्राई साइकिल वितरण समारोह में साइकिल नहीं मिलने पर कई दिव्यांगों में निराशा दिखी। ट्राई साइकिल नहीं पाने वाले दिव्यांग अनिल कुमार बरहुली, ओम प्रकाश राम ढोढी, सुनील विश्वकर्मा अखलासपुर पटिया का कहना था कि साइकिल वितरण में जरूरतमंदो का ध्यान नहीं रखा गया। जिनके पास पूर्व से साइकिल थी उन्हें भी दुबारा दे दी गई। इन लोगों ने बताया कि पहले सूची में उनका नाम था, बाद में काट दिया गया। इस संबंध में बीडीओ मानेन्द्र सिंह ने बताया कि सूची में कोई हेर फेर नहीं किया गया है। आरोप लगाने वालों को कुछ नहीं कहा जा सकता है। साथ ही उन्होंने बताया कि बचे हुए दिव्यांगों को ट्राई साइकिल आने पर दिया जाएगा। उन्हें निराश होने की जरूरत नहीं है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.