Move to Jagran APP

पर्यावरण संरक्षण के लिए एमएलसी ने किया पौधरोपण

ग्लोबलाइजेशन के दौर से गुजर रहे लोगों को एक पेड़ लगाने की नसीहत एमएलसी संतोष कुमार ¨सह ने दी। वे रामगढ़ में शुक्रवार की शाम एक पेड़ क्षेत्र के नाम कार्यक्रम में पौधरोपण का श्रीगणेश किया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 10 Nov 2018 09:53 PM (IST)Updated: Sat, 10 Nov 2018 09:53 PM (IST)
पर्यावरण संरक्षण के लिए एमएलसी ने किया पौधरोपण
पर्यावरण संरक्षण के लिए एमएलसी ने किया पौधरोपण

ग्लोबलाइजेशन के दौर से गुजर रहे लोगों को एक पेड़ लगाने की नसीहत एमएलसी संतोष कुमार ¨सह ने दी। वे रामगढ़ में शुक्रवार की शाम एक पेड़ क्षेत्र के नाम कार्यक्रम में पौधरोपण का श्रीगणेश किया। उन्होंने पंचवटी वाटिका में फलदार व छायादार वृक्ष लगाकर लोगों को इसके महत्व को बताया। इस दौरान आलोक ¨सह, मुखिया डॉ. संजय ¨सह ने भी अपने हांथो गड्ढा की खोदाई कर एक-एक पेड़ लगाया। इस दौरान अन्य लोगों ने भी अपने हाथों से एक पौधा लगाया। एमएलसी ने कहा कि वृक्ष ही जीवन है, जीव ही वृक्ष है। इसे बचाने व पर्यावरण के उद्देश्यों की पूर्ति तभी होगी जब हम सब संकल्प के साथ पेड़ पौधा लगाएंगे। ताकि हमारा कैमूर अपने नाम को सार्थक करें। आज लोगों के लिए प्रदूषण घातक बनता जा रहा है। इससे बचने के लिए पेड़ पौधों से ही नया जीवन मिल सकता है। कई महानगरों की स्थिति प्रदूषण से काफी खतरनाक बनी हुई है। जो ¨चता का विषय बना हुआ है। देश की राजधानी इन दिनों जहर उगल रही है। लोगों को सांस लेने में आफत है। इसका एकमात्र कारण बढ़ता प्रदूषण है। इससे निजात तभी मिलेगी जब हम सभी लोग अपने हांथों से एक पेड़ अवश्य लगाएं तथा उसकी रक्षा करें। अब आवश्यकता है खेत से लेकर मेड़ तक पेड़ लगाने की। उसमें भी एक पेड़ पीपल का अवश्य लगाएं। ताकि पर्यावरण संरक्षण में सहायक साबित हो सके।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.