शराब के साथ महिला समेत तीन गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक दिलनवाज अहमद के निर्देश पर चले विशेष जांच अभियान में थाना क्षेत्र के बेतरी गांव से 48 पेटी शराब बरामद की गई। 48 पेटी शराब के साथ एक महिला सहित तीन धंधेबाज को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस अधीक्षक दिलनवाज अहमद के निर्देश पर चले विशेष जांच अभियान में थाना क्षेत्र के बेतरी गांव से 48 पेटी शराब बरामद की गई। 48 पेटी शराब के साथ एक महिला सहित तीन धंधेबाज को गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में जानकारी देते हुए एसपी दिलनवाज अहमद ने बताया कि बालकिशुन बिद के पुत्र परशुराम बिद व उनकी पत्नी तारा देवी को उनके घर से गिरफ्तार किया गया। वो अपने घर पर 48 पेटी क्रेजी रोमियो शराब रखे हुए थे। इस कार्य में श्याम अवतार पासवान के पुत्र राकेश पासवान भी सहयोग कर रहे थे। कुल 784 बोतल शराब बरामद की गई। परशुराम व उसकी पत्नी तारा देवी पुलिस को देखकर भागने की कोशिश कर रहे थे। पुलिस ने पकड़ कर उनको गिरफ्तार किया। रविवार की सुबह पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। टीम में भभुआ थानाध्यक्ष शशिभूषण कुमार, संतोष पांडेय, अभिनव यादव व पुलिस के जवान मौजूद रहे।