Move to Jagran APP

रोहतास में मिली कोरोना पॉजिटिव महिला की कैमूर में तबीयत हुई थी खराब

कैमूर। रोहतास में 21 अप्रैल को कोरोना पॉजिटिव महिला मिलने के बाद उसका कनेक्शन चैनपुर थाना क्षेत्र के एक परिवार से जुड़ने का मामला सामने आते ही स्थानीय प्रशासन अलर्ट हो गया।

By JagranEdited By: Published: Wed, 22 Apr 2020 10:16 PM (IST)Updated: Wed, 22 Apr 2020 10:16 PM (IST)
रोहतास में मिली कोरोना पॉजिटिव महिला की कैमूर में तबीयत हुई थी खराब
रोहतास में मिली कोरोना पॉजिटिव महिला की कैमूर में तबीयत हुई थी खराब

कैमूर। रोहतास में 21 अप्रैल को कोरोना पॉजिटिव महिला मिलने के बाद उसका कनेक्शन चैनपुर थाना क्षेत्र के एक परिवार से जुड़ने का मामला सामने आते ही स्थानीय प्रशासन अलर्ट हो गया। तत्काल उस महिला से जुड़े 31 लोगों को क्वारांटाइन कर दिया गया। साथ ही जिस घर में महिला आई थी उसे सील कर दिया गया।

loksabha election banner

सासाराम की एक 60 वर्षीय महिला की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद प्रशासन उसेसे जुड़े लोगों को खोजना शुरू कर दिया। मंगलवार की रात आठ बजे से दो बजे तक लगातार उक्त महिला के संपर्क में आने वाले एवं उससे जुड़े लोगों को स्वास्थ्य विभाग एवं पुलिस की टीम द्वारा ढूंढ़ निकाला गया और रात दो बजे तक 23 लोगों को क्वारांटाइन कर दिया गया। इसके बाद अन्य और लोगों की पहचान करते हुए बुधवार की सुबह 9:30 बजे आठ लोगों को स्वास्थ्य विभाग की टीम के द्वारा ले जाकर क्वारांटाइन कर दिया गया।

सूत्रों के अनुसार सासाराम में मिली कोरोना पॉजिटिव महिला की पुत्री का विवाह चैनपुर थाना क्षेत्र के ही एक गांव में हुआ है। उक्त महिला लॉकडाउन के दौरान ही अपनी पुत्री के यहां आई थी। इसके बाद चैनपुर में ही उक्त महिला की तबीयत खराब होने लगी। इसके बाद उक्त महिला के दामाद के द्वारा भभुआ में एक निजी चिकित्सालय में इलाज करवाया गया। लेकिन कोई फायदा होता न देख बीते सात अप्रैल को दामाद ने अपनी सास को सब्जी ढो़ने वाली पिकअप के माध्यम से सासाराम पहुंचा दिया। सासाराम में तबीयत ज्यादा खराब होने की स्थिति में दामाद ने अपनी पत्नी और एक छोटी बच्ची को भी बीते 18 अप्रैल को सासाराम पहुंचाया और वापस लौट आया जांच के दौरान महिला का रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आया। जिसके बाद प्रशासन अलर्ट हुआ और उनसे जुड़े लोगों की खोजबीन शुरू हो गई। इस संबंध में जानकारी लेने पर चैनपुर थानाध्यक्ष संतोष सिंह ने बताया कि चैनपुर थाना क्षेत्र से अभी तक 31 लोगों को क्वारांटाइन के लिए भेजा गया है। पांच अन्य और लोगों को भेजना शेष है। सासाराम की पॉजिटिव महिला का जिस घर से संबंध था उस घर को सील कर दिया गया है एवं क्षेत्र में लॉकडाउन के नियमों का पालन करवाया जा रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.